नई दिल्ली: Upcoming Electric SUVs. देश में एसयूवी के मामले में धांसू कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने बड़े प्लान पर काम कर रही है, जिससे ग्राहकों को आने वाले समय में एक से बढ़क एक ईवी मिलने वाली है। कंपनी ने हाल ही में एक इवेंट में अपने नए प्लान का खुलासा किया था, जिसमें ग्राहकों के लिए स्कॉर्पियो, बोलेरो और थार के अलावा XUV.e (XUV.e8 और XUV.e9) और BE (BE.05, BE.07, और BE.09) कई ईवी को लॉन्च करने की बात कही है। जिसमें से सबसे पहले कंपनी XUV.e8 को बाजार में लाएगी।
कंपनी के इस प्लान से टाटा मोटर्स की नीदें की उड़ गई है। महिंद्रा कंपनी ग्लोबल स्तर पर कई ईवी को ला रही है। जिसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना तो बनता है।
वही खबर है कि XUV.e8 कार महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक मॉडल होगी, जिसे दिसंबर 2024 तक बाजार में लाया जा सकता है। जिसकी टेस्टिंग चल रही है और इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। मार्केट में एक बार लॉन्च होने के बाद में XUV.e8 का मुकाबला टाटा की सफारी ईवी से होगा।
Mahindra XUV.e8 में बैटरी पैक और रेंज
कंपनी Mahindra XUV.e8 में एक बड़ा बैटरी पैक देने वाली है,जिससे ये सिंगल चार्ज पर 430 से 450km तक चलाया जा सकता है। इतनी क्षमता के साथ ये कार 350bhp की ताकत पैदा करेगी। इस कार में AWD यानी ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन दिया जाएगा।
Mahindra XUV.e8 कीमत और लॉन्चिंग
वही Mahindra XUV.e8 की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 21 से 30 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
कंपनी अपने पहले गजब की ईवी को 2024 तक लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में Mahindra XUV.e8 लॉन्च होने के बाद में इसका मुकाबला टाटा की सफारी ईवी और MG ZS EV से हो सकता है।