Kia Electric SUV: दक्षिण कोरिया की बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक किया बहुत ही जल्द अपनी लिमिटेड एडिशन EV 6 को लॉन्च करने वाली है। इस नई EV 6 को मोंटेरे कार वीक के दौरान 18 अगस्त को पेश किया जाएगा। इसके साथ वहां पर EV 9 एसयूवी भी होने वाली है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में बहुत ही शानदार फीचर्स होने वाले हैं। यह दोनों ही एसयूवी अपने सेगमेंट की बेस्ट होने वाली है, यही कारण है कि लोग इन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कंपनी के अमेरिका की ट्विटर पेज ने आने वाले इस लिमिटेड वेरिएंट का टीजर जारी किया है। टीजर में हम नई EV 6 के सिल्हूट और बॉडी वर्क को एकदम ही नए और शानदार हरे रंग में देख सकते हैं। वहीं इसका डिजाइन भी थोड़ा बहुत अलग लग रहा है। यह दोनों इसके खूबसूरती को बहुत ही ज्यादा बढ़ा रहे हैं। फिलहाल कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन के ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके फीचर्स बहुत हद तक EV 6 की तरह ही होंगे। इसके सिर्फ 1000 यूनिट्स को ही बनाया जाएगा और इसके एक्सटीरियर सहित इंटीरियर पर भी कंपनी द्वारा काम किया गया है।
इस ऑटो वीक में किया अपनी नई प्रोडक्ट EV 9 को भी पेश कर सकती है। यह कंपनी की एक महंगी इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है, जिसमें आठ लोग बेहद ही आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा कंपनी आने वाले अपने प्रोडक्ट की जानकारी दे सकती है।
हालांकि इस बात की पुष्टि कंपनी द्वारा नहीं की गई है। EV 9 को सबसे पहले 2021 के लॉस एंजेलिस मोटर शो में पेश किया गया था। उस समय यह एक कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर आई थी। कंपनी बहुत ही जल्द इसे अपने एक फ्लैगशिप लाइनअप का हिस्सा बनने वाली है।
यह एक पावरफुल कर होगी जिसकी लंबाई 5015 मिली मीटर की होने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आने वाली है नई इलेक्ट्रिक कर द्वारा 600 न्यूटन मीटर का पावर जेनरेट किया जाएगा। यह एक ऑल व्हील ड्राइव कार होगी जो लग्जरी का नया पैमाना सेट करने वाली है। भारत में से कब तक लाया जाएगा इस पर कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन इस तरह की बड़ी कर हमें भारत में काम ही देखने को मिलती है।