Jawa 42 Bobber: देश के टू व्हीलर बाजार में बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में कई बेहतरीन बाइक्स मौजूद हैं। जिनमें से आज हम आपको क्रूजर सेगमेंट की एक बाइक के बारे में जानकारी देंगे। आपको बता दें कि क्रूजर बाइक्स सेगमेंट प्रीमियम बाइक्स का सेगमेंट है और भारतीय टू व्हीलर बाजार के इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा लोकप्रियता रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की क्रूजर बाइक्स की हैं। लेकिन इस रिपोर्ट में आज हम जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) के बारे में बात कर रहे हैं। जिसकी क्रूजर बाइक सेगमेंट में काफी ज्यादा लोकप्रियता है।
यह भी पढ़ें:-खरीदनी है बाइक तो खबर पढ़ 15 हजार में ही घर लाएं Honda CB Shine
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) को कंपनी ने 2,09,187 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है। यह कीमत ऑन रोड 2,40,648 रुपये पर पहुँच जाती है। ऐसे में इस बाइक को खरीदने के लिए आपको 2.40 लाख की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अगर आप चाहें तो इस बाइक को आसान मशिक किस्तों में भी खरीद कर घर ले जा सकते हैं। क्योंकि इस पॉपुलर क्रूजर बाइक पर आकर्षक फाइनेंस प्लान ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में जावा 42 बॉबर बाइक पर मिल रहे फाइनेंस प्लान के बारे में हम बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-देश में बिक रही ये 3 Electric Scooters मचा रही तहलका, कीमत है सबसे कम
Jawa 42 Bobber का आकर्षक फाइनेंस प्लान
जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक को खरीदने के लिए ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर के हिसाब से बैंक 6 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर 2,19,648 रुपये का लोन उपलब्ध करा देती है। उसके बाद 21,000 रुपये का डाउन पेमेंट करके इस पॉपुलर क्रूजर बाइक को आप खरीद सकते हैं। बैंक से जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक को खरीदने के लिए लोन 3 साल यानी 36 महीनों के लिए दिया जाता है और इस दौरान आपको हर महीने 6,682 रुपये की ईएमआई बैंक के पास जमा करनी होती है।
Jawa 42 Bobber के इंजन की डिटेल्स
जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक में कंपनी 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन उपलब्ध कराती है। इस इंजन की क्षमता 30.64 bhp की अधिकतम पावर के साथ ही 32.74 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। इसके इंजन के साथ कंपनी 5-स्पीड गियरबॉक्स उपलब्ध कराती है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि इस क्रूजर बाइक को एक लीटर पेट्रोल में ARAI द्वारा प्रमाणित 30.56 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकता है।