India’s First Solar Car: इस बार का ऑटो एक्सपो बहुत ही शानदार रहा है। टाटा मारुति जैसी कार कम्पनियों ने जहां भारतीय ऑटोमोबाइल के भविष्य की जानकारी दी है। वहीं कई विदेशी कंपनियों ने अपनी एक से बढ़कर एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है। लेकिन इसी ऑटो एक्सपो के दौरान पुणे बेस्ट स्टार्टअप ने एक ऐसी कार पेश कर दी जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी।
Wave मोबिलिटी नाम के इस स्टार्टअप ने देश की पहली सोलर कार विवाह का प्रोटोटाइप पेश किया था। यह भारत में बनी पहली सोलर कार है। यह एक 3 सीटर कार है जिसमें पीछे की तरफ दो लोग और ड्राइविंग सीट पर एक लोग बैठ सकते है। पीछे की तरफ भी एक आदमी के साथ एक बच्चा ही आ पाएगा। इस कार की खासियत इसका सोलर पैनल है इसके बैटरी को चार्ज करने के लिए आप इसके सोलर चार्जिंग फीचर का उपयोग कर सकते हैं इससे रास्ते पर आपको इसे चार्ज करने की झंझट खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:-लॉन्च हुआ एक और एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 Km रेंज, GPS, नेविगेशन सहित कई कनेक्टेड फीचर्स से लैस
यहां पेश हुई इस कार के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। इसमें एंड्रॉयड ऑटोप्ले के साथ एप्पल कारप्ले का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही इसमें टच स्क्रीन फॉर ट्रीटमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके छत पर सोलर पैनल या फिर पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प दिया जाएगा। इसके साथ ही इसके ड्राइविंग सीट को 6 वे एडजेस्टेबल बनाया गया है। अब यह एक इलेक्ट्रिक कार है इसीलिए कंपनी ने इसके रेंज पर काफी ध्यान दिया है। इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज करने के बाद 250 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें सेफ्टी के लिए एयर बैग भी दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-90 दिन पुरानी Hero Splendor Plus मात्र 24,000 रुपये में आज ही खरीदकर लाएं घर, माइलेज भी बिंदास
मिलेगी फास्ट चार्जिंग की सुविधा
कंपनी ने इस कार के छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल किया है इसे कार की बैटरी से जोड़ा गया है। सोलर पैनल के सहायता से बैटरी को कंटीन्यूअसली चार्ज किया जा सकता है। अगर इसे सामान्य लगीन चार्जर से चार्ज किया गया तो इसे फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। वही अगर फास्ट चार्जर की मदद ली गई तो इसे 45 मिनट में 80 फ़ीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
इसमें 6 किलोवाट का लिक्विड कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो बैटरी कंसंप्शन को काफी हद तक कम कर देता है। Eva को बनाने में मोनोकॉक चेसिस का प्रयोग किया गया है। यह इसकी ड्यूरेबिलिटी को काफी बेहतर बनाता है। यह वही टेक्नॉलोजी है जिस पर महिंद्रा अपनी सभी प्रीमियम एसयूवी को डिजाइन करती है।
इस चीज के चलते कार की स्टेबिलिटी के साथ मजबूती भी बढ़ जाती है। इसके इसी खासियत के चलते कई लोगों ने ऑटो एक्सपो में से काफी पसंद किया है। अभी ऑटो एक्सपो में स्कार का प्रोटोटाइप पेश किया गया है और अभी इसे बाजार में आने में समय लग सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत एवं लॉन्च के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
लेकिन अधिकारियों की माने तो इसे 2024 के अंत तक लांच किया जा सकता है। अगले साल इसकी बुकिंग और कीमत के बारे में जानकारी दी जाएगी। हालांकि इसके डिजाइन और लुक को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इसे बजट में लांच किया जाएगा। बजट में आने से इसका सीधा कंपटीशन थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक रिक्शा से होने वाली है।