Hyundai का बड़ा प्लान, ला रही है Innova लेवल की कार जिसमे बैठेंगे 11 लोग

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Hyundai Staria: साउथ कोरिया कंपनी हुंडई भारत में अपनी एक पहचान बना चुकी है। टाटा और मारुति के बाद यह देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बन चुकी है। अपने इसी प्रभाव को बढ़ाने के लिए बहुत ही जल्द कंपनी अपनी नई कार को लांच कर सकती है।

यह नई कार हुंडई स्तरीय (Hyundai Staria) होगी। इसमें आपको शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और विशाल इंटीरियर देखने को मिलेगा। हालांकि इसे कब लाया जाएगा इस पर कंपनी के तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बढ़ते 7 सीटर सेगमेंट की मांग को देखते हुए बहुत ही जल्द Hyundai staria भारत में दस्तक देगी।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

बाहर से ऐसी दिखेगी Hyundai Staria

इस कर का डिजाइन बहुत ही आकर्षक है। इसमें बड़ी ग्रिल, एलइडी हेडलैंप और टेल लैंप दिया गया हैं। इसके साथ ही इसमें आपको 18 इंच के एलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। इसका साइड प्रोफाइल बहुत ही स्टाइलिश है। लंबे व्हील बेस पर बने होने के कारण इसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां भी दी गई है।

ऐसी होगी इसके फीचर्स

बात करें हुंडई स्तरिया (Hyundai Staria) के इंटीरियर की तो इसमें आपको आरामदायक और प्रीमियम सीट्स दिए गए हैं, जिसमें 9 से 11 लोग आराम से बैठ सकेंगे। इसके तीसरी पंक्ति को भी काफी आरामदायक बनाया गया है।

इस मिनी वैन में काफी ज्यादा है इसके अलावा इसमें फीचर्स के तौर पर 10 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, एप्पल और एंड्राइड ऑटो प्ले का सपोर्ट, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम यानी कि ADAS भी मिलता है।

इतने सारे फीचर्स होने के बाद भी इसकी कीमत फॉर्च्यूनर के बराबर होने वाली है। यानी कि अब आपको दो करोड़ में आने वाली टोयोटा वेलफेयर (Toyota Vellfire) का मजा सिर्फ 40 लाख रुपए में ही मिल जाएगा।

Toyota Innova पर होगा असर

यह एक ऐसी फैमिली कार होने वाली है जो मिनी वैन के कैटेगरी में आएगी। बड़ी फैमिली के लिए लोग इसे खरीदना काफी ज्यादा पसंद करने वाले हैं। इंटीरियर के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन और फीचर्स वाली यह कार लोगों की पहली पसंद बन सकती है। जिनके पास भी फिलहाल टोयोटा फॉर्च्यूनर या फिर इनोवा है, वह इस कार को खरीदना पसंद कर सकते हैं। भारतीय बाजार में यह एक अच्छा विकल्प होने वाली है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App