Hyundai New SUV: हुंडई ने हाल ही में अपनी एक नई एसयूवी को रिवील किया है। इसका नाम हुंडई मुफसा (Hyundai Mufasa) है। इसे कंपनी ने BAIC के साथ ज्वाइंट वेंचर में डेवलप किया है। फिलहाल इसे चाइना के बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें कई एडवांस फीचर मिलते हैं। यह कंपनी की एक ग्लोबल एसयूवी हो सकती है। इसे सबसे पहले 2023 के ऑटो शंघाई शो में दिखाया गया था। यह ऑफ रोडिंग कांसेप्ट पर आधारित है और यह बहुत हद तक Tucson से प्रेरित है।
यह भी पढ़ें:-सड़कों में धूम मचा रही ये अजीब कार, Kamal Haasan की बनेगी सवारी, देखें Video
बात करें इसके एक्सटीरियर की तो इसमें स्पोर्टी कैरेक्टर लाइन, ब्लैक क्लैड्डिंग के साथ मस्कुलर व्हील आर्च और एक एंड्राइड रूफलाइन भी मिलता है। इसमें ट्विन लेयर एलइडी लाइट स्ट्रिप, रूफ रेल्स और इंटीग्रेटेड स्पॉयलर के साथ सार्क फिन एंटीना स्टील, चक्कों में स्किड प्लेट्स, रियल बंपर और एलॉय व्हील्स दिए गए है। इसमें हुंडई टकसन वाला व्हीलबेस मिलता है। इसका वजन 1500 किलोग्राम के करीब है। फिलहाल कंपनी ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसमें दो इंजन विकल्प दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-Best CNG Cars जिनपर ग्राहक दिखा रहे सबसे ज्यादा भरोसा
हुंडई मुफसा में 2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 160 हॉर्स पावर जनरेट करने में सक्षम है। वही दूसरे वाले इंजन में 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाएगा। इसका नाम लायन किंग मूवी से लिया गया है। इसमें जंगल के राजा शेर का नाम मुफसा होता है। आपको बता दें कि फिलहाल इसे भारत में नहीं लाया जाएगा। अभी Hyundai Exter माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च होगी। उसके बाद Hyundai Creta के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 2024 के अंत तक इसे भारत में लाया जा सकता है।