Hyundai Creta: देश की नंबर वन एसयूवी हुंडई क्रेटा को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह कंपनी की एकमात्र कार है जिसकी सेल्स इतनी ज्यादा होती है। इसी को देखते हुए अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट लाने का निर्णय ले चुकी है। खबर आ रही है कि अगले महीने ही इसके नए मॉडल को बाजार में उतारा जाएगा। इसमें छोटे मोटे कई बदलाव किए जाएंगे। हालांकि अभी तक जो तस्वीर सामने आई है उसमें इसके लुक में भी बदलाव देखने को मिला है। इसमें भी कुछ छोटे और बड़े बदलाव किए जाएंगे।
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के कुछ खास फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें दो अलग इंजन मिलेंगे जिसमें पहला 1.5 लीटर का पेट्रोल और दूसरा 1.5 लीटर का डीजल इंजन होने वाला है। इसका पेट्रोल इंजन 115 पीएस का पावर और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं इसका डीजल इंजन 116 पीएस का पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलता है। इसकी कीमत 11 लाख से शुरू होकर ₹20 लाख तक जाती है। इसके कई वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध है। माइलेज की बात करें तो यह 18 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं इसमें 50 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) की सेल्स तो उतनी कुछ खास नहीं है। लेकिन इसे भी कई लोग पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 16.77 लाख से लेकर 21.3 लाख तक जाती है। इसके फीचर्स बड़े ही कमाल के हैं। वहीं इसके अंदर आपको काफी ज्यादा स्पेस देखने को मिलता है। अगर आपको इसके फाइनेंस डिटेल के बारे में जानना है तो नजदीकी शोरूम को विकसित कर सकते हैं।