Bajaj के सब ब्रांड Husqvarna लाई नई पॉवरफुल बाइक, कीमत नहीं है ज्यादा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Husqvarna Bike: यूरोप के खूबसूरत देश स्वीडन की बाइक बनाने वाली कंपनी हुस्वरना ने भारतीय बाजार में अपनी एक दो नई बाइकों को लॉन्च करने का फैसला किया है। यह Husqvarna Svartpilen 401 और Husqvarna Vitpilen 250 होने वाला है। इसमें से भी स्मार्ट प्लान 401 को पेश कर दिया गया है। कई लोगों ने इसके रीडिंग एक्सपीरियंस को भी हमारे साथ साझा किया है।

Husqvarna की दो नई बाइक

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

उनका कहना है कि यह पहले लांच हुई स्वर्तपिलें 401 से काफी अलग है। इस बार इसमें बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है जिसके कारण इसका लुक काफी अलग लगता है। वहीं इसे अब रोड पर राइड करने में काफी मजा आता है। क्योंकि इसका वजन थोडा बढ़ा दिया गया है। लुक के मामले में यह बाइक पहले के मुकाबले काफी ज्यादा शानदार हो गई है।

लुक के साथ इसकी कीमत को भी बढ़ा दिया गया है। जहां Husqvarna Svartpilen 401 की कीमत 2.92 लाख होगी। वहीं Husqvarna Vitpilen 250 की कीमत 2.19 लाख होने वाली है।

Bajaj ने की पार्टनरशिप

बजाज ने हुस्क्वारना के साथ पार्टनरशिप करके इसे भारत में लॉन्च किया था। जैसे केटीएम को बजाज ने काफी ज्यादा सपोर्ट किया और अब यह एक बहुत बड़ा ब्रांड बन चुकी है। वैसे ही हस्कवरना को भी बजाज ने सपोर्ट किया। हालांकि ज्यादा कीमत होने के कारण उसे समय ग्राहकों ने इस बाइक को नहीं खरीदा। अब कंपनी को उम्मीद है इन दोनों बाइक्स के जरिए वह भारतीय मार्केट में स्थापित हो सकते हैं।

Svartpilen 401 और Husqvarna Vitpilen 250 दोनों ही बाइक्स के इंजन, चेसिस और फीचर्स में भारी बदलाव किए गए हैं। इस नई जनरेशन बाइक के सेट की ऊंचाई को बढ़ाया गया है। वहीं इसमें आपको पहले के मुकाबले ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। राइडर को इसे राइड करने में आसानी हो इसलिए इसके कॉर्निंग डायनामिक में भी सुधार किया गया है।

Husqvarna Svartpilen 401 है एक अच्छी बाइक

बात करें Svartpilen 401 की तो यह एक एडवांस्ड स्क्रैंबल्ड बाइक होने वाली है। इसमें 399 सीसी का इंजन मिलेगा और यह इंजन 45 एचपी तक का पावर जेनरेट करने वाला है। स्टील से बने इसके चेसिस को बहुत ही मजबूत बनाया गया है। जिस कारण से आप इसमें ऑफ रोडिंग का मजा भी ले सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक और एबीएस का फीचर दिया गया है। इस बाइक के मुख्य फीचर्स में 5 इंच का टीएफटी डिस्पले, 17 इंच के स्पोक व्हील्स और कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App