Honda Shine 100: होंडा ने 125cc सेगमेंट में खुद को काफी अच्छे से स्थापित कर लिया है। उसने अपनी SP 125 और Shine 125 के साथ इस सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं 350 सीसी सेगमेंट में भी इसकी बेहतरीन क्रूजर बाइक आती है जो रॉयल एनफील्ड को कड़ी टक्कर दे रही है।
लेकिन जब बात 100 सीसी सेगमेंट की आती है तो वहां हीरो स्प्लेंडर ने सालों से कब्जा कर रखा है। इसी को देखते हुए कंपनी ने नई Honda Shine 100 को लांच किया था। इसकी कीमत कम रखी गई थी।
Honda Shine 100 स्प्लेंडर से बेहतर?
इस बाइक में 98 सीसी का इंजन मिलता है जो 7 बीएचपी का पावर और 8 न्यूटन किलोमीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर कहीं ना कहीं हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor Plus) के बराबर ही है। लेकिन इसकी कीमत स्प्लेंडर से काफी कम है।
जहां हीरो स्प्लेंडर 75000 की एक्स शोरूम कीमत पर आती है। वही होंडा शाइन 100 ₹65000 की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई है। लेकिन इस कीमत पर आने के बाद हीरो स्प्लेंडर में काफी अच्छे-अच्छे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। वहीं Honda Shine 100 में आपको फीचर्स के तौर पर कुछ नहीं मिलने वाला है।
लेकिन यह बाइक काफी अच्छा माइलेज देती है। इसके द्वारा आपको 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। देखा जाए तो यह एक काफी अच्छा परफॉर्म करने वाली बाइक है। अगर आप एक अच्छी माइलेज देने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं तो हीरो एचएफ डीलक्स के मुकाबले होंडा शाइन 100 को पसंद कर सकते हैं। इसमें आपको होंडा का बेहतरीन इंजन मिलेगा जो सालों साल तक आपका साथ निभाएगा।
वहीं अगर आप इसे सस्ती कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड मार्केट में भी अब यह उपलब्ध हो चुकी है। कई लोगों ने इसे कुछ महीने चला कर यहां पर बेच दिया है। यहां पर इसकी कीमत ₹40000 से लेकर ₹50000 के करीब है। यहां से आप इस बाइक को खरीद कर अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।