Honda Shine 100: होंडा क नाम हम सभी जानते हैं। 125cc में आने वाली Honda Shine कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक है। वही Honda Activa स्कूटर का पर्याय बन चुकी है। आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में बजट सेगमेंट में नई Honda Shine 100 को लॉन्च किया है। इसे लॉन्च करने के पीछे कंपनी का इरादा बजट सेगमेंट में खुद को स्थापित करना है।
इसे सेगमेंट में आज भी Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe काफी बिकती है। ऐसे में होंडा शाइन का इधर आना लोगों को नया विकल्प दे सकता है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो फिर हम यहां इसके फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में जानेंगे।
यह भी पढ़ें:-Hero के इन दो 125cc बाईक्स में हुई बिरांत, जानें Super Splendor XTec और Glamour XTec में बेहतर चॉइस
Honda Shine 100 का इंजन और पॉवर
होंडा के इंजन हमेशा से ही जबरदस्त होते हैं। इनके इंजन के बदौलत हीरो होंडा ने भारत में काफी बड़ा मुकाम हासिल किया था। इनके इंजंस बहुत ही रिफाइन और स्मूथ होते हैं। ऐसे इंजन के साथ आने वाली बजट सेगमेंट की बाइक लोगों को काफी पसंद आने वाली है। होंडा शाइन हंड्रेड में 100 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 7 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक अपनी कीमत के हिसाब से डिसेंट पावर जनरेट करती है।
यह भी पढ़ें:-Hero Splendor की हालत खराब, कम कीमत में ज्यादा माइलेज के साथ आई बाइक
Honda ने अपने Shine 100 में काफी शानदार फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टार्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, 10 लीटर का फ्यूल टैंक और आरामदायक सीट मिलते हैं। कंपनी ने कहा है कि यह बाइक 64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने वाली है। इसकी कीमत भारत में ₹64900 से शुरू होगी और इसका सीधा मुकाबला स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और बजाज प्लैटिना से होने वाला है।