Honda New Bikes: भारत टू व्हीलर का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां विश्व की सभी कंपनियां अपनी बेहतरीन टू व्हीलर्स को बेचती हैं। इनमें से होंडा भी एक है। होंडा की कई बाइक्स भारत में बेची जाती हैं। इसमें हौंडा सीबी 350 भी शामिल है। इसके दो मॉडल को भारत में बेचा जाता है, जिनका नाम Honda CB350RS और Honda CB350 Hness है। इन दोनों बाइक को नए फीचर्स अपग्रेड के साथ लॉन्च किया गया है। आज हम इन्हीं दोनों नए मॉडल्स के बारे में जानने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:-महज 1.5 लाख रुपये में घर की शोभा बढ़ाएगी Tata Punch, जल्दी करें ऑफर सिमित समय के लिए
आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि नई हौंडा सीबी 350 आर एस में इमरजेंसी स्टॉप सिगनल जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल सिस्टम और डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें टॉर्क कंट्रोलर और ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
नई लांच हुई होंडा सीबी 350 में स्प्लिट सीट का ऑप्शन मिलने वाला है। इन दोनों बाइक्स में 350cc का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 20 बीएचपी का पावर और 3000 rpm पर 30 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स दिए गए हैं, जिसके साथ स्लीप एंड एसिस्ट क्लच का ऑप्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें:-Hyundai करेगी Tata का सफाया, जल्द बाजार में आएगी ‘Punch Killer’ ये SUV
होंडा अपनी दोनों बाइक्स में कई कस्टम ऑप्शंस देने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको Cafe Racer और SUV किट भी दिया जाएगा। इन सभी एसेसरीज पर कंपनी 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी देगी। बात करें इसकी कीमत की तो Honda CB350 RS के तीन वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 2.10 लाख रुपया एक्स शोरूम से शुरू होती है। वही Honda CB350RS की कीमत 2.15 लाख के एक्स शोरूम से शुरू होती है और इसके भी तीन वेरिएंट्स बाजार में बेचे जाते हैं।