Honda Activa Electric: भारत में लोग आज के समय इलेक्ट्रिक स्कूटर को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि यह मार्केट काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। इसे बनाने और बेचने में कई लोग काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और इनकी मेहनत को ग्राहकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रही है। इस मार्केट की ग्रोथ को देखते हुए होंडा ने सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लाने की बात कही है। अगर ऐसा हो जाता है तो समझिए कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी एक्टिव का राज ही होने वाला है।
ओला फिलहाल भारतीय बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। स्कूटर सेगमेंट में कंपनी ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। कंपनी अपने दो नए मॉडल को भारतीय बाजार में बेच रही है। लेकिन एक्टिवा इलेक्ट्रिक (Activa Electric) के आने से ओला को काफी बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट की माने तो स्कूटर का सेगमेंट बहुत ही जल्द इलेक्ट्रिक में बदल जाएगा।
2024 के अंत तक कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जाएगा जो इस मार्केट को डोमिनेट करने वाले हैं। आने वाली नई इलेक्ट्रिक स्कूटर इस सेगमेंट में अन्य स्कूटर्स को पछाड़ सकती है। इसमें सबसे ऊपर नाम होंडा एक्टिवा का आता है। होंडा बहुत समय से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करना चाहती है। अब होंडा की मेहनत साकार होने वाली है।
उनका पहला स्कूटर एक्टिवा (Honda Activa Electric) हो सकता है। वहीं यह रेंज में 200 किलोमीटर तक जा सकती है। कंपनी अपने इस स्कूटर को बनाने के लिए बहुत ही समय ले रही है। इसलिए कहा जा सकता है कि इसके फीचर्स अन्य सभी से काफी अलग हो सकते हैं। अब देखना होगा कि से कब तक लाया जाएगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Timesbull. Com इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।