Honda Activa: भारतीय टू व्हीलर काफी अच्छे होते जा रहे हैं। लोगों के बीच उनकी डिमांड भी बढ़ रही है और उनकी परफॉर्मेंस पर समय के साथ अच्छी होती जा रही है। इसलिए होंडा एक्टिवा जैसे स्कूटर के भी लाखों यूनिट हर महीने बिक रहे हैं।
होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की शुरुआत 2000 में हुई थी जब कंपनी ने इसे बिना गियर वाले स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया था। लोगों के लिए उस समय यह फीचर बाद ही खास था और अपने आसान से राइड के लिए जाने जाने वाली यह स्कूटर देखते ही देखते फेमस हो गई।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आज भी होंडा एक्टिवा की डिमांड काफी ज्यादा है। अगर अभी आप यह स्कूटर खरीदने जाएंगे तो यह आपको तकरीबन 90000 रुपए की ऑन रोड कीमत पर मिल जाएगी। लेकिन आप होंडा एक्टिवा (Honda Activa) खरीद कर अपने पैसे भी बचा सकते हैं।
इस स्कूटर को खरीदने के लिए आप सेकंड हैंड मार्केट में जाकर इसके ऊपर मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। यहां यह स्कूटर 30 से 35000 रुपए में मिल जाएगी। इसकी कंडीशन भी अच्छी होगी और यह परफॉर्मेंस में भी आपको निराश नहीं करेगी।
हालांकि सेकंड हैंड मार्केट से एक्टिवा खरीदने के कुछ नुकसान भी हैं। अगर आपको बाइक या स्कूटर की उतनी समझ नहीं है और आप इसकी जांच अच्छे से नहीं करवाते हैं तो आपको खराब स्कूटर भी मिल सकती है जिसका फायदा कम और नुकसान ज्यादा होगा।
होंडा एक्टिवा (Honda Activa) में कई खासियत है। इसका लुक कभी भी पुराना नहीं होता है। बूढ़े से लेकर जवान तक में यह काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसके फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। हाल ही में होंडा ने एक्टिवा एच स्मार्ट को लांच किया है, जिसमें सभी एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।
यह डिजिटल डिसप्ले के साथ आती है जिसके जरिए आप स्कूटर से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ, नेविगेशन तक की सुविधा दी गई है। वही यह ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कीलेस एंट्री के साथ आती है यानी कि आप स्कूटर से कुछ दूरी पर खड़े होकर इसे लॉक या फिर अनलॉक कर सकते हैं। आप अगर टू व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है।