Hero Splendor Plus and Honda Shine: देश के कम्युटर बाइक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की ही होती है। अब अगर अक्टूबर 2023 की ही बात करें तो, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रही।
इस बाइक की पिछले महीनें कंपनी ने कुल 3,11,031 यूनिट को सेल किया। वहीं 1,63,587 यूनिट की सेल के साथ होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक दूसरे नंबर पर रही।
अगर हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक की बात करें तो इस बाइक को कंपनी ने तीन वेरिएंट के साथ ही सात कलर ऑप्शन्स में पेश किया है। यह बाइक आधुनिक तकनीक पर आधारित इंजन के साथ आती है और इसमें कंपनी बेहतर फीचर्स के साथ ही ज्यादा माइलेज उपलब्ध कराती है।
वहीं अगर होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक की बात करें तो इस बाइक में आपको डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक का विकल्प मिल जाता है। ऐसे में अगर आपका मन भी इन दोनों बाइक में से किसी को खरीदने का है। तो यहाँ पर आप इनसे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इससे आपको इन्हें खरीदते समय काफी आसनी होगी।
Hero Splendor Plus का पॉवरफुल इंजन
इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 7.91 bhp की अधिकतम पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स लगा हुआ है। जो इसे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है। यह बाइक 112 किलोग्राम का है और इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक लगा हुआ है।
Honda Shine का पॉवरफुल इंजन
कंपनी की ये बाइक 123.94 सीसी इंजन के साथ आती है। जिसकी क्षमता 10.59 bhp का अधिकतम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। इस बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं इसमें आपको 55 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज मिलता है। कंपनी ने बेहतर परफॉरमेंस के लिए अपनी इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है। इस बाइक का सीट हाइट 791 mm का है।