Hero Splendor Plus: भारत में आज भी लोग गाड़ी के रूप में बाइक को अपनी पहली विकल्प मानते हैं। कारों का चलन भारत में अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। जहां यूरोप या फिर अमेरिका में लोग ज्यादातर फोर व्हीलर खरीदना पसंद करते हैं। वहीं भारत में टू व्हीलर्स की मांग काफी ज्यादा है। यही कारण है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं की दिवाली बहुत ही नजदीक है और ऐसे मौके पर कंपनियां अपनी सभी गाड़ियों पर काफी अच्छे-अच्छे ऑफर्स दे रही है। उसी को देखते हुए अगर आपको भी बाइक लेने का मन कर रहा है तो इस खबर को विस्तार से पढ़ें।
भारत में एक आम आदमी जब शोरूम पर जाता है तो उसे सबसे सस्ती बाइक 65000 की मिलती है। इसमें भी आपको Hero HF Deluxe या फिर Bajaj Platina का विकल्प ही मिलता है। लेकिन अगर आप बेस्ट सेलिंग बाइक हीरो स्प्लेंडर खरीदेंगे तो उसके लिए आपको तकरीबन ₹70000 से ज्यादा देने होंगे।
लेकिन अगर आप इस बाइक को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो फिर सेकंड हैंड मार्केट से इसे खरीद सकते हैं। यहां आपको कम कीमत पर ही अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। देश में ऐसी कई कंपनियां है जिनके द्वारा काफी अच्छी कीमत पर सेकंड हैंड बाईक्स को बेचा जाता है।
इसी में से एक ओएलएक्स भी है जहां आपको 2016 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस सिर्फ ₹25000 में मिल जाएगी। इस बाइक की कंडीशन काफी अच्छी बताई जा रही है।
इसके बाद बाइक देखो वेबसाइट पर भी 2017 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस 35000 रुपए में बेची जा रही है। तस्वीरों से पता चलता है किसकी कंडीशन बहुत ही अच्छी है। इस पर किसी भी प्रकार के स्क्रैच नहीं है। वही समय-समय पर इसकी सर्विसिंग भी करवाई गई है।
इसके बाद आप चाहे तो 2021 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस को ₹50000 में ओएलएक्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यह बिल्कुल शोरूम से आई हुई बाइक जैसी लगती है। अगर आप नहीं इसे खरीदा तो कोई नहीं कहेगा कि आपने नई बाइक नहीं खरीदी है। इसकी कंडीशन तो काफी अच्छी है। वही यह ना के बराबर चली हुई है।