Hero Passion Pro: हीरो ने भारतीय मार्केट को कई बेहतरीन बाइक्स दिए हैं। अपनी शुरुआती दिनों में स्प्लेंडर (Hero Splendor) को लॉन्च कर कंपनी ने हर आम आदमी को उसकी सवारी दी थी। यह एक ऐसी बाइक थी जिसे लोग आज भी बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।
लेकिन जब कंपनी को लगा कि लोग अब पावरफुल बाइक्स खरीदना पसंद कर रहे हैं तो फिर 2001 में हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) को लांच किया गया। इसे लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य इतना ही था कि लोग थोड़ा ज्यादा पैसे देकर बेहतर लुक और अच्छी माइलेज का मजा ले सके।
इस बाइक की सेल भारतीय बाजार में काफी ज्यादा हुई और फिर 2008 में इसे अपग्रेड कर हीरो पैशन प्रो (Hero Passion Pro) को लांच किया गया। हीरो पैशन प्रो भारतीय बाजार में काफी ज्यादा पॉपुलर हुई। इसमें आपको माइलेज के साथ-साथ जबरदस्त लुक भी देखने को मिलता था।
अभी इस बाइक की कीमत ₹60000 से शुरू होकर ₹80000 रुपए तक जाती है। इस कीमत में आपको इससे ज्यादा फीचर्स और लुक वाली जबरदस्त बाइक नहीं मिलेगी। लेकिन अगर आप इसे कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक विकल्प है। आप सेकंड हैंड मार्केट से इस बाइक को 20 से ₹25000 में खरीद सकते हैं।
Hero Passion Pro को सस्ते में खरीदने का मौका
Bikedekho ऐसी कंपनी है जहां आपको सर्टिफाइड बाइक्स काफी कम कीमत पर मिल जाएगी। यही पर आपको 2021 मॉडल Hero Passion Pro सिर्फ 55 हजार में मिल रही है। साइट पर दी गई जानकारी के माने तो यह बाइक अभी तक बहुत ही कम चली है। इसलिए इसकी कंडीशन एकदम नई जैसी है।
Olx भी एक बड़ी कंपनी है जिस पर सेकंड हैंड बाइक अच्छे ऑफर्स के साथ मिल जाती है। यहां आपको 2018 मॉडल हीरो पैशन प्रो 35 हजार रुपए में मिल रही है। तस्वीर की माने तो इसकी कंडीशन काफी अच्छी है और साइट पर यह कितनी चली है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आप इसे दिल्ली एनसीआर के लोकेशन पर खरीद सकते हैं।
Droom पर आपको 2013 मॉडल Hero Passion सबसे सस्ती कीमत पर मिल जाएगी। यहां इस बाइक को 15 हजार की कीमत पर बेचा रहा है। यह बाइक काफी ज्यादा चली हुई है। वहीं इसके दूसरे मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। आप चाहे तो एक बार इसे चेक कर सकते है।