Hero Karizma XMR: भारतीय टू व्हीलर मार्केट आज के समय अपने सबसे अच्छे समय में है। जहां देसी कंपनियां विदेशी कंपनियां संग मिलकर बाइक बना रही है। वही उनके द्वारा खुद भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन बाइक को लांच किया जा रहा है। अभी इसका जीता जागता उदाहरण हीरो ने पेश किया है।
पहले हीरो ने हार्ले डेविडसन (Harley Davidson X440) के साथ मिलकर एक नई बजट फ्रेंडली स्पोर्ट्स बाइक बनाई और फिर खुद सबसे कम कीमत वाली स्पोर्ट्स बाइक हीरो करिज्मा (Hero Karizma XMR) को लांच कर दिया है। यह बाइक दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। वहीं इसके फीचर्स भी किसी प्रीमियम बाइक से कम नहीं है। भारत में इसकी कीमत की बात करें तो यह ₹1,72,000 से शुरू होकर ₹1,92,000 लाख रुपए तक जाता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Hero Karizma XMR पर आकर्षक डील
अब 2 लाख की कीमत हीरो करिज्मा (Hero Karizma XMR) जैसी बाइक के लिए काफी अच्छी डील है। लेकिन फिर भी हर कोई इस कीमत पर इसे खरीद नहीं सकता है। यही कारण है कि हर बाइक पर आपको फाइनेंस प्लान की सुविधा मिलती है।
इसलिए आप बाइक की कीमत के 10 से 20% का डाउन पेमेंट कर बाकी बची राशि को ईएमआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं। अगर आप भी फाइनेंस प्लान की सुविधा लेना चाहते हैं तो आपको बता दो की नई हीरो करिश्मा (Hero Karizma XMR) को खरीदने के लिए ₹20000 का डाउन पेमेंट देना होता है। इसके बाद बची हुई राशि आप किस्त के तौर पर चुका सकते हैं।
Hero Karizma XMR का स्पेसिफिकेशन
नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर (Hero Karizma XMR) में 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। इसका पावर भी काफी ज्यादा है। यह 25 पीएस में पॉवर और 20 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके फीचर्स आधुनिक है
जिसमें डुएल चैनल एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम, डुएल डिस्पले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वाई-फाई, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दी गई है। हीरो की बाइक होने के चलते इसकी माइलेज अच्छी होने वाली है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।