बजट में आने वाली ये Electric Scooters देती है शानदार रेंज, अब बेहद कम कीमत में ले सफर का मजा

By

Timesbull

Electric Scooters Range: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती मांगों ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ा दी है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सबसे ज्यादा फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे जा रहे हैं। इनकी मांग दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को उनका रेंज और इसी ड्राइव सिस्टम के लिए खरीदा जाता है।


इन्हें आप बेहद ही आसानी से चला सकते हैं इसीलिए ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके पास कम कीमत में अच्छी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर हो ऐसे स्कूटर्स के ऑप्शंस बहुत ही कम होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौन से इलेक्ट्रिक स्कूटर से आपको कम कीमत में अच्छी रेंज देते हैं।

यह भी पढ़ें:-Mahindra Thar चाहने वाले को लगा बड़ा झटका! बंद हो सकती हैं ये धांसू SUV, जानिए वजह

Ampere Magnus Pro

यह एक बहुत ही दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें आपको चार कलर ऑप्शंस देखने को मिलते हैं। एंपियर मैगनस प्रो की कीमत ₹66053 एक्स शोरूम रखी गई है। इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद आप इसे 70 से 80 किलोमीटर तक चला सकते हैं। टॉप स्पीड की बात करें तो इसे आप 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चला सकते हैं।

Bounce Infinity E1

या बांस के तरफ से आने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन बेहद ही आकर्षक है। इसमें आपको पांच कलर ऑप्शंस देखने को मिलते हैं। बाउंस इंफिनिटी की कीमत ₹55114 एक्स शोरूम रखी गई है। इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद आप इसे 85 किलोमीटर तक चला सकते हैं। टॉप स्पीड की बात करें तो इसे आप 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चला सकते हैं।

Okinawa Ridge Plus

ओकिनावा देश में अपनी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचती है। हाल ही में हीरो ने इसे दूसरे पायदान पर खिसका दिया है। Okinawa Ridge Plus की कीमत ₹67062 एक्स शोरूम रखी गई है। इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद आप इसे 120 किलोमीटर तक चला सकते हैं। टॉप स्पीड की बात करें तो इसे आप 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चला सकते हैं।

Ampere Zeal

एंपियर जील की कीमत ₹67478 एक शोरूम रखी गई है। इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद आप इसे 70 से 80 किलोमीटर तक चला सकते हैं। टॉप स्पीड की बात करें तो इसे आप 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चला सकते हैं।

Hero Electric Optima CX

हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑप्टिमा की कीमत ₹62355 है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है। फुल चार्ज करने के बाद इसे 122 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वह इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

Electric Scooters, Best Range Giving Electric Scooter, Hero Electric Scooter, Okinawa Scooter, Budget Scooter, Best Electric Scooter, Auto News Hindi

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.