नई दिल्लीः Upcoming SUV: भारत मे फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में कई कार निर्माता कंपनियां बाजार में अपनी नई गाड़ियों को पेश करने की तैयारी में लगी हैं। आपको बता दें कि अगले महीने यानी अक्टूबर 2022 में कई नई कार लॉन्च होने जा रही हैं। हाल ही में, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को कंपनी ने बाजार में उतारा है। वहीं इसी महीने मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को कंपनी पेश करने वाली है। इसके साथ ही अगले महीने यानी अक्टूबर में कई नई एसयूवी की भी लॉन्चिंग कंपनियां करने जा रही हैं। इस रिपोर्ट में हम अगले महीने लॉन्च होने वाली कुछ नई एसयूवी के बारे में आपको बताएंगे।

  • ASTON MARTIN DBX एसयूवी

भारत के एसयूवी बाजार में एस्टन मार्टिन अपनी सबसे पावरफुल एसयूवी- DBX707 को पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके किमत का खुलासा कंपनी 1 अक्टूबर 2022 को करने वाली है। इसमें कंपनी 4.0 लीटर का V8 ट्विन-टर्बो इंजन देने जा रही है। यह इंजन 700bhp पावर और 900Nm टार्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें आपको 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी क्षमता महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की है और इसकी टॉप स्पीड 292 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

  • BYD ATTO 3 एसयूवी

भारत के इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में BYD (बिल्ड योर ड्रीम्स) 11 अक्टूबर 2022 को Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने वाली है। मॉडल को कंपनी SKD (सेमी-नॉक्ड डाउन) किट की मदद से यहां असेंबल करेगी। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी शुरूआती कीमत लगभग ₹25 से ₹35 लाख के बीच होगी। कंपनी अपनी नई BYD इलेक्ट्रिक SUV में 49.92kWh और 60.49kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दे सकती है। वहीं इसके रेंज की बात करें तो ये सिंगल चार्ज में क्रमश: 345km और 420km की रेंज देने में सक्षम होगी।

  • MG HECTOR FACELIFT एसयूवी

एमजी मोटर इंडिया ने नई हेक्टर के कई टीज़र जारी किए हैं। इसके इस फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर 2022 में पेश होने की संभावना है। कंपनी इस नई एसयूवी में नेक्स्ट-जेन आई-स्मार्ट तकनीक के साथ 14 इंच का बड़ा पोर्ट्रेट एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। वहीं इसमें यूनिट वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिल सकता है। कंपनी इसे डुअल-टोन इंटीरियर थीम के साथ पेश करेगी। इसमें 7 इंच का फुली डिजिटल कॉन्फिगरेबल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी कंपनी दे सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...