Maruti Swift: भारत में अब कारों की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। लोग थोड़े पैसे के साथ बैंक लोन के जरिए कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। लेकिन हर किसी को बैंक द्वारा लोन नहीं मिल पाता है। और कार की जरूरत उन्हें काफी ज्यादा परेशान करती है।
ऐसे लोगों के पास एक और विकल्प है। वह चाहे तो ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन सेकंड हैंड गाड़ी खरीद सकते हैं। बाइक की कीमत में चमचमाती नई कार मिल जाएगी। बात करें सेकंड हैंड मार्केट की तो यहां भी सबसे ज्यादा मारुति की कार डिमांड में रहती है। उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के कारण लोग इन्हें खरीदना काफी पसंद करते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आधी से भी कम कीमत पर यहां मारुति की कई कारें उपलब्ध है, जिसमें से स्विफ्ट की डिमांड काफी ज्यादा है। अच्छी परफॉर्मेंस के साथ जबरदस्त लुक ऑफर करने वाली स्विफ्ट (Maruti Swift) हर किसी की पहली पसंद है।
इसमें आपको सभी कुछ मिल जाता है जिसकी जरूरत आपको है। अच्छी बूट स्पेस, फीचर्स और लुक के साथ आने वाली यह हैचबैक नवंबर महीने की बेस्ट सेलिंग कार रही है। यही कारण है की सेकंड हैंड मार्केट में भी इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे सिर्फ ₹200000 में आप मारुति स्विफ्ट को खरीद सकते हैं।
Carwale वेबसाइट पर शानदार नई स्विफ्ट (Maruti Swift) सिर्फ 3 लाख में बिक रही है। 2017 मॉडल यह माइलेज कार बहुत ही काम चली है। व्हाइट कलर में उपलब्ध इस कार को दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर बेचा जा रहा है। नियम को देख तो आप इसे अभी भी 2031 तक चला सकते हैं।
Olx भी एक शानदार वेबसाइट है यहां पर आपको काफी अच्छे-अच्छे ऑफर्स भी देखने को मिलते हैं। साल का अंत चल रहा है और यहां कारों पर काफी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। यहां आपको 2016 मॉडल मारुति स्विफ्ट सिर्फ 2.75 लाख में मिल रही है। इसकी कंडीशन काफी अच्छी बताई जा रही है। इसे भी दिल्ली लोकेशन पर बेचा जा रहा है और आप इसे आज ही खरीद सकते हैं।
Cardekho आज के समय काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है इस वेबसाइट पर 2012 मॉडल मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) सिर्फ ₹200000 में बिक रही है। यह कार थोड़ी ज्यादा चली हुई है लेकिन इसकी कंडीशन काफी अच्छी बताई जा रही है। आप खुद जाकर इसे चेक करके खरीद सकते हैं। यह आपके लिए एक अच्छा डील हो सकता है।