अब 16 लाख की नई Mahindra XUV700 को 2 लाख देकर बनाएं अपना, जानें पूरा ऑफर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV700: अगर आप एक ऐसी एसयूवी खरीदना चाहते हैं। जिसमें कई आधुनिक फीचर्स मिलते हो, तो यह रिपोर्ट आपके लिए ही है। इस रिपोर्ट में आप महिंद्रा एक्सयुवी700 (Mahindra XUV700) एसयूवी के बारे में जानेंगे। जो कंपनी की काफी एडवांस एसयूवी है। आपको बता दें कि इस एसयूवी में आपको काफी बड़ी केबिन मिलती है। वहीं कंपनी इसमें काफी ज्यादा बूट स्पेस भी ऑफर करती है।

Mahindra XUV700 मार्केट में प्राइस

इस एसयूवी के बेस मॉडल MX(5-सीटर) पेट्रोल एमटी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 13,99,000 रुपये रखी गई है। जो ऑन रोड 16,36,067 पर पहुँच जाती है। अगर आपके पास इसे खरीदने के लिए 16.36 लाख रुपये का बजट नहीं है। तोभी आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि कंपनी अपनी इस एसयूवी पर आकर्षक फाइनेंस प्लान दे रही है। जिसके तहत यह आपको मात्र 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल सकती है।

शानदार प्लान पर मिल रही है Mahindra XUV700

ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर की माने तो महिंद्रा एक्सयुवी700 (Mahindra XUV700) को आसानी से खरीदने के लिए बैंक से आपको 14,36,067 रुपये का लोन मिल जाएगा। यह लोन आपको 9.8 प्रतिशत की वार्षिक दर पर और 5 वर्ष यानी कि 60 महिनों की अवधि के लिए मिलेगा। इसके बाद आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करके इस एसयूवी को अपने घर ले जा सकते हैं। बैंक से मिले लोन की पेमेंट 30,331 रुपये की मंथली ईएमआई देकर की जा सकती है।

Mahindra XUV700 इंजन डिटेल्स

महिंद्रा एक्सयुवी700 (Mahindra XUV700) दो इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है। जिसमें पहला 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (200 PS/380 Nm) और दूसरा 2.2-लीटर डीजल इंजन (185 PS/450 Nm) है। इन दोनों इंजन के साथ आपको 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसके टॉप-स्पेक AX7 और AX7 L ट्रिम्स डीजल ऑटोमेटिक पावरट्रेन के साथ ऑप्शनल ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी कंपनी उपलब्ध कराती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow