Best Selling Cars: जुलाई का महीना किसी गाड़ी के लिए अच्छा रहा तो किसी गाड़ी के लिए खराब। लेकिन मारुति सुजुकी के लिए यह महीना अन्य महीनों की तरह ही सबसे शानदार रहा है। उनकी कुछ कारों की सेल्स घटी है। वहीं ज्यादातर गाड़ियों की सेल्स बढ़ चुकी है। महीने की अंत में हर कार कंपनी अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करती है। इस बार की भी सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। पिछले महीने टॉप सेलिंग कर लिस्ट में मारुति वेगनर (Maruti WagonR) का नाम सबसे ऊपर थी। लेकिन इस महीने यह आठवें नंबर पर आ चुकी है। चलिए जानते हैं आखिर वेगनर को किसने पीछे किया है।
जुलाई महीने में पहले पायदान पर मारुति की स्पोर्टी कर स्विफ्ट (Maruti Swift) रही है। जुलाई 2023 में इसके 17,896 यूनिट की बिक्री हुई है जो कि पिछले साल के मुकाबले तीन प्रतिशत ज्यादा है। जुलाई 2022 में इसके 17,359 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। अभी फिलहाल मार्केट में स्विफ्ट की हिस्सेदारी 12.47% की है।
इसके बाद दूसरे नंबर पर मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो (Maruti Baleno) रही है। बलेनो की सेल्स पिछले साल के मुकाबले 6.9% से घटी है। आपको बता दें कि जुलाई 2023 में इसके 16,725 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं जुलाई 2022 में इसके 17,960 यूनिट्स बिके थे। फिलहाल इस कार्य की हिस्सेदारी मार्केट में 11.65 की है।
तीसरे नंबर पर मारुति की सबसे जबरदस्त एसयूवी मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) का नाम आता है। इस कर की सेल्स में 70 फ़ीसदी का ग्रोथ देखा गया है। पिछले साल मारुति ब्रेजा के 9,709 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जो इस साल बढ़ कर 16,543 यूनिट्स की हो गई है। यह अपने आप में काफी बड़ा उछाल है।
इसके बाद चौथे नंबर पर मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) रही। पिछले महीने टॉप 10 में भी जगह ना बना पाने वाली अर्टिगा को इस बार चौथा स्थान दिया गया है। इसके सेल्स में 48.05 फ़ीसदी का ग्रोथ देखा गया है। जुलाई 2022 में इस कार के 9,694 यूनिट के थे जो जुलाई 2023 में 14,312 हो गए है।
पांचवें नंबर पर हमें हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देखने को मिली है। हुंडई क्रेटा ने पिछले साल के मुकाबले 11.38% का ग्रोथ हासिल किया है। जुलाई 2022 में इसके 12,625 यूनिट्स बिके थे। वहीं जुलाई 2023 में इसके 14,062 यूनिट की बिक्री हुई है।