Maruti CNG Cars: मारुति देश की सबसे बड़ी सीएनजी कार निर्माता कंपनी है। इस कंपनी की कार लोगों को काफी पसंद आती है किफायती होने के साथ-साथ कीमत भी काफी कम होती है।
ऐसे में लोगों को कीमत में सीएनजी का ऑप्शन मिल जाए तो यह सोने पर सुहागा होता है। मारुति सुजुकी की 5 ऐसी कारें हैं जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देती है इसी के कारण इन्हें काफी पसंद भी किया जाता है तो चलिए जानते हैं इन 5 कारों की डिटेल्स।
यह भी पढ़ें:-सिर्फ 3 हजार में ले आइए अपडेटेड फीचर्स वाली TVS Raider 125cc, फीचर्स और माइलेज सब है धांसू
Maruti Swift CNG
मारुति स्विफ्ट कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में आती है। अपनी स्पोर्टी डिजाइन के कारण लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 7.77 लाख से शुरू होती है। यह 1 किलो सीएनजी में 30.9 किलोमीटर का माइलेज देती है।
Maruti WagonR
नई अल्टो के लॉन्च से पहले यह मारुति की सबसे पॉपुलर कार थी। अभी भी इसे काफी पसंद किया जाता है इसकी कीमत 6.34 लाख रुपए एक्स शोरूम है। मारुति वैगन आर सीएनजी में 5 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शुमार है।
Maruti Dzire
Maruti की बेहतरीन सेडान डिजायर में भी अब सीएनजी आने लगा है। यह सीएनजी के साथ 31 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत 8.14 लाख रुपया है। यह एक पॉवरफुल सेडान हैं।
Maruti Celerio
यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। मारुति सेलेरियो को बिल्कुल नई टेक्नोलॉजी के साथ काम किया गया था। इसके बाद इसकी माइलेज भी काफी बढ़ गई थी। अभी मारुति सेलेरियो 1 किलो सीएनजी में 35 किलोमीटर का सफर तय करती है। बात करें इसकी कीमत को तो यह आपको 6.58 लाख रुपए में मिलेगी।
Maruti SPresso
कंपनी की कॉन्पैक्ट एसयूवी कहे जाने वाली स्प्रेसों के सीएनजी वेरिएंट को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसे 8.14 लाख रुपए की कीमत पर लाया गया है। यह कार सीएनजी के साथ 31 किलोमीटर का माइलेज देती है।