Porsche की ये कारें हैं भारतीय सड़क की सड़क, मर्सिडीज़ से ज्यादा लग्जरियस

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Porsche Cars in India: भारतीय बाजार में आपको पोर्शे की कई गाड़ियां देखने को मिल जाएंगी। आपको बता दें कि कंपनी की कारों में आपको लग्जरी फील होता है। अगर आपको भी लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद है और आप पोर्शे की कोई कार खरीदना चाहते हैं। तो यहाँ पर आप कंपनी की टायकन से लेकर पनामेरा तक के कई मॉडल के बारे में जान सकते हैं। जो भारतीय बाजार में मिलती हैं।

Porsche Taycan कार

कंपनी की इलेक्ट्रिक कार Porsche Taycan काफी दमदार है। इसमें आपको एक सिंगल चार्ज में 678 किलोमीटर का ड्राइव रेंज मिलता है। इसकी क्षमता मात्र 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने की है। यह आपको 1.70 करोड़ रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में मिल जाएगी।

Porsche 718 Cayman कार

Porsche 718 Cayman भी इस लिस्ट में शामिल है। यह कंपनी की लग्जरी कार है। जिसका लुक काफी आकर्षक है। इस कार को कंपनी ने पेट्रोल वेरिएंट में पेश किया है। इसका इंजन 300hp का अधिकतम पावर बनाता है। यह कार 4.7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1.48 करोड़ रुपये रखी गई है।

Porsche 911 Carrera S कार

Porsche 911 Carrera S कंपनी की स्पोर्टी लुक वाली कार है। जिसमें आधुनिक फीचर्स के साथ आपको पॉवरफुल इंजन मिलता है। इसका इंजन 450hp का अधिकतम पावर बनाता है। यह कार 3.7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 2.01 करोड़ रुपये रखी गई है।

Porsche Panamera Platimum Edition कार

आप Porsche Panamera Platimum Edition कार को भी भारतीय बाजार से खरीद सकते हैं। इस कार में आपको 270kmph की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं यह 5.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1.72 करोड़ रुपये रखी गई है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow