Best EVs Launched in 2023: देश के वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में लगातार इजाफा हुआ है। वहीं कई कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है। अभी फिलहाल भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में आपको बजट से लेकर लग्जरी स्पेस तक में कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। अपनी इस रिपोर्ट में आज हम आपको इस साल लॉन्च की गई कुछ नई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे।
Hyundai Ioniq 5 की डिटेल्स
रैडिकल स्टाइलिंग थीम पर आधारित Hyundai Ioniq 5 को कंपनी ने फ्यूचरिस्टिcedes EQSक लुक के साथ मार्केट में यतारा है। देश मे यह कार सिंगल मोटर वेरिएंट में आती है। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 217hp का अधिकतम पॉवर और 350Nm का पीक टॉर्क बनाता है। इसके रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद आपको इसमें 631 किलोमीटर का ARAI द्वारा सर्टिफाइड रेंज मिल जाता है।
MG Comet की डिटेल्स
MG Comet कंपनी की एक छोटी इलेक्ट्रिक कार है। जिसे इसी साल देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें आपको आकर्षक लुक के साथ ही प्रीमियम इंटीरियर मिलता है। इसका साइज काफी छोटा है। जिस कारण भीड़-भाड़ वाले जगहों पर इसे आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। कंपनी इसमें 230 किलोमीटर का ड्राइव रेंज ऑफर करती है।
Mercedes Benz EQE की डिटेल्स
Mercedes Benz EQE कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है। इसका लुक आकर्षक है और इसमें आपको शानदार इंटीरियर देखने को मिल जाता है। इस इलेक्ट्रिक कार में आपको सिंगल चार्ज में 550 किलोमीटर का ड्राइव रेंज मिल जाता है।
BMW i7 की डिटेल्स
कंपनी की इलेक्ट्रिक कार BMW i7 को इसी साल देश के वाहन बाजार में लॉन्च किया गया है। इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के पिछली सीट पर एक बड़ा 31.3 इंच का टीवी लगा हुआ है। कंपनी इसमें 625 किलोमीटर का ड्राइव रेंज ऑफर करती है।