नई दिल्लीः मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफा करती है तो फिर सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। चर्चा है कि केंद्र सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी पर ताजा अपडेट दे सकती है, जिससे लोगों को बंपर फायदा होगा।
सरकार ने आखिरी बार 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया था, जिसकी अब बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है। अगर ऐसा हुआ तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों के चेहरे पर रौनक आना तय है। सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जाता रहा है।
जानिए कितना हो जाएगा फिटमेंट फैक्टर
अगर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करती है तो फिर यह साल कई लाख परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण होना जा रहा है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से 3 गुना कर सकती है, जिसके बाद बेसिक वेतन तगड़ी छलांग लगाएगा।
एक कैलकुलेशन के अनुसार आपका न्यूनतम वेतन अगर 18,000 रुपये है तो फिर इसमें करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। इसके बाद आपकी न्यूनतम बेसिक सैलरी 26,000 रुपये हो जाएगी, जो हर किसी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। कर्मचारियों की सैलरी में हर साल के हिसाब से करीब 96,000 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा।
डीए पर मिलेगी खुशखबरी
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को डीए पर भी तगड़ी बढ़ोतरी देगी। माना जा रहा है कि सरकार डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। वैसे वर्तमान में 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। अगर अब इसमें बढ़ोतरी होती है तो दरें एक जुलाई 2023 से लागू की जाएंगी। सातवें वेतन नियमानुसर केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में सालाना दो बार इजाफा करती है। मतलब हर छमाही में कर्मचारियों को गिफ्ट दिया जाता है, जो रकम महंगाई से लड़ने में कारगर साबित होती है।