1 Wheel Scooter: वैसे तो बाजार में दो पहिए वाले स्कूटर आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपने कभी एक पहिए पर चलने वाला स्कूटर देखा है। अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में आज हम आपको एक ऐसे स्कूटर के बारे में बताएंगे जो सिर्फ एक पहिए पर चलती है। कई लोग सड़क पर इस स्कूटर को चलते हुए देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। इस स्कूटर (1 Wheel Scooter) का लुक बहुत ही आकर्षक है और इसका साइज भी बहुत छोटा है।
हालांकि आपको बता दें कि सरकार की तरफ से इस तरह के स्कूटर को चलाने की परमिशन नहीं है। लेकिन एक आम लड़के के आविष्कार की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। इसे तैयार करने के लिए उसने कठिन परिश्रम किया है। आपको बता दें कि इस एक पहिए वाले स्कूटर (Self-balancing one wheel electric Scooter) को चलना काफी कठिन है। क्योंकि इसे एक पहिए पर बैलेंस करना होता है और इसके लिए काफी प्रैक्टिस की जरूरत होती है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस एक पहिए वाली स्कूटर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें:-Joy ebike के इस क्यूट स्कूटर की बुकिंग हूई शुरू, पहली नजर में है लड़कियों को हो जाएगा प्यार
1 Wheel Scooter का डिज़ाइन
इस एक पहिए वाले स्कूटर के फ्रेम को पूरी तरह से इसके पहिए के ऊपर सेट किया गया है। इसके साथ ही इसमें बैटरी पैक लगाया गया है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर को बहुत ही अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया है। इसमें आपको एक मोटा और चौड़ा पहिया मिलता है।
इस पहिए को स्कूटर के सीट से जोड़ा गया है। वहीं इसके पहिए को चारो तरफ से अच्छी तरह कवर भी किया गया है और इसके लिए इसमें स्टील के चादर का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसे कुछ हद तक सेफ बनाया जा सके। इसके साथ ही इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगा है जिसे बैटरी से पावर मिलता है।
यह भी पढ़ें:-इन दो टू व्हीलर्स ने संभाली Honda की कमान, नहीं होते तो डूब जाती कंपनी, पढ़ें सेल्स रिपोर्ट
कई वाहन निर्माता कंपनियां इस स्कूटर को देखकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। इस स्कूटर में एक हैंडल भी लगाया गया है। जिसकी मदद से इसे मोरा जा सकता है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण, इसमें एक सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। जो इस एक पहिए वाले स्कूटर को बैलेंस करने में मदद करता है।
इस एक पहिए वाले स्कूटर को एक युटुब क्रिएटर ने तैयार किया है। इसकी वीडियो को भी जारी किया गया है। जिसे आप यूट्यूब चैनल ‘क्रिएटिव साइंस’ पर जाके देख सकते हैं। आपको बता दें की इस स्कूटर को बनाने में इस यूट्यूब चैनल वालों ने काफी कठिन मेहनत किया है।