Totka: अपने ऊपर से काली नजर उतारने के लिए करें ये काम, जानें जल्दी

Avatar photo

By

Sanjay

Totka: अपने ऊपर से काली नजर उतारने के लिए करें ये काम, जानें जल्दी

Totka: जब भी किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो उसका जीवन परेशानियों से भर जाता है। बुरी नजर के कारण जीवन में कई परेशानियां आती हैं। इससे बनते काम बिगड़ जाते हैं और हर क्षेत्र में निराशा मिलती है। बुरी नजर से बचने के लिए लोग नजर उतारने के उपाय, नजर उतारने के टोटके और नजर उतारने के लिए कई मंत्रों का जाप करते हैं। जानिए बुरी नजर के लक्षण और इससे बचने के उपाय.

बुरी नजर के लक्षण

अगर किसी घर पर बुरी नजर पड़ जाए तो वहां परेशानियां आने लगती हैं। घर में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं और उस घर में हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है। घर के सदस्य किसी न किसी बीमारी से पीड़ित रहते हैं। बुरी नजर लगने पर घर में दरिद्रता आने लगती है। अगर काम-धंधे पर असर पड़ता है तो कारोबार ठप होने लगता है। व्यापार में लाभ की जगह हानि होने लगती है। अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग जाती है तो वह किसी बुरी संगत में फंस जाता है। उसके बनते काम बिगड़ जाते हैं।

बुरी नजर उतारने के उपाय

जिस व्यक्ति को बुरी नजर लगी हो उसे हनुमान जी का पंचमुखी लॉकेट पहनना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को प्रतिदिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनके कंधों का सिन्दूर अपने माथे पर लगाएं। अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है तो उसे भैरो बाबा के मंदिर से प्राप्त काला धागा पहनना चाहिए। इससे बुरी नजर दूर हो जाती है।

अगर आपको नजर कमजोर होने के कारण बार-बार धन हानि हो रही है तो दो कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। नीचे दिए गए मंत्र का जाप करते हुए बुरी नजर से पीड़ित व्यक्ति को मोर पंख से ऊपर से नीचे तक झाड़ें।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App