Raviwar ke Upay: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य देव व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान बढ़ाने का काम करते हैं। रविवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है और धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
रविवार के दिन करें ये काम
- अगर आप रविवार के दिन व्यापार या धन संबंधी किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो गौ माता की पूजा करके और उन्हें चारा खिलाकर ही घर से निकलें। इसके अलावा इस दिन तांबे के लोटे में जल और कुमकुम मिलाकर बरगद के पेड़ पर चढ़ाने से भी धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- रविवार के दिन उगते सूर्य को जल देने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और सूर्य मंत्रों का जाप भी फलदायी होता है। अगर आप आज किसी जरूरी काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन गरीबों को लाल रंग की चीजें दान करने से भी धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
- रविवार के दिन ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हुए तुलसी के पौधे की ग्यारह बार परिक्रमा करें और जल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।