Dhanteras 2022: प्राचीन मान्यता है कि धनतेरस के पर्व पर लोग धूमधाम से खरीदारी करते हैं एवं इस दिन घरों में मां लक्ष्मी कुबेर एवं धन्वंतरि भगवान का पूजा किया जाता है। ऐसे में बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता है कि उन्हें धनतेरस के पर्व में क्या खरीदना चाहिए ऐसे में वे अपने मर्जी से सोना चांदी या फिर बर्तन खरीद कर ले आते हैं । आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको अपनी राशि के मुताबिक क्या बाजार से खरीद कर लाना है।
ये भी पढ़ें-बाजार में होगी नई Maruti Alto की धूम, मिडिल क्लास वालों को मिलेंगे ये नए फीचर्स
Aaj Ja Sone Ka Bhav: 6,000 रुपये सस्ता हो गया सोना, 10 ग्राम की कीमत जान खुशी से झूम उठेंगे आप
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शनिवार को इस बार धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। आज से ही बाजारों में रौनक बढ़ चुकी है। शनि प्रदोष पूर्व फाल्गुनी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र ब्रह्मा योग होने से पर्व का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। शुभ मुहूर्त में बर्तन गहने कपड़े वाहन और रत्न खरीदने से मां लक्ष्मी कुबेर गणेश एवं धन्वंतरि की पूजा करने से जीवन में ऐश्वर्या और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर लोग अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बही खाता बदलते हैं जिससे व्यापार में बढ़ोतरी होती है।
ज्योतिषाचार्य कृष्ण गोपाल पाठक जी का कहना है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर देव एवं असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था जिसमें आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी मां लक्ष्मी सुख समृद्धि की देवी है तो वहीं धन्वंतरी वैद्य हैं जो निरोगी काया के प्रतीक हैं। धनतेरस के अवसर पर लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की पूजा करने का विधान बताया गया है य़ऐसे में नई वस्तु खरीदने के बाद इसी समय अवधि में मां लक्ष्मी कुबेर धन मंत्री का पूजा करना शुभ बताया गया है।
राशि के मुताबिक खरीदने पर मिलेगा फल
मेष राशि के जातक को तांबा की मूर्ति भूमि एवं भवन खरीदना उचित होगा
वृषभ राशि वालों को चांदी के आभूषण एवं लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए
मिथुन राशि वाले को लाल कपड़ा पुखराज और अन्य आभूषण खरीदना चाहिए
कर्क राशि वालों को चांदी के आभूषण और चांदी के बर्तन
सिंह राशि – सोने से बनी मूर्ति एवं आभूषण
कन्या राशि – स्टील के बर्तन, सोना चांदी के आभूषण
तुला – फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु
वृश्चिक – तांबा के बर्तन देव मुर्तियां
धनु राशि – सोने से बनी देव मूर्ती
कुंभ राशि – रत्नों में नीलम तांबा की देव की मूर्ती
मीन राशि सोने से बनी मूर्ती सकते हैं
राशि के जातक के मुताबिक सामग्री खरीद सकते हैं