UIDAI Update: आधार कार्ड असली या नकली, फटाफट कैसे करें पहचान?

आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, जिसके नहीं होने पर तमाम कार्य बीच में लटक जाते हैं. नौकरी से लेकर बैंकिंग और सरकारी योजनाओं तक में आधार कार्ड (Aadhaar Card) की उपलब्धता दिखानी पड़ती है. लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) के फर्जी मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है.
vipin kumar

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, जिसके नहीं होने पर तमाम कार्य बीच में लटक जाते हैं. नौकरी से लेकर बैंकिंग और सरकारी योजनाओं तक में आधार कार्ड (Aadhaar Card) की उपलब्धता दिखानी पड़ती है. लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) के फर्जी मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है.

साइबर ठगी, फर्जी बैंक अकाउंट और नकली सिम कार्ड और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामलों में नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. फर्जी आधार कार्ड (Aadhaar Card) भी असली की तरह नजर आते हैं, जिसकी वजह से लोग चकमा खा जाते हैं. ऐसे में आधार कार्ड (Aadhaar Card) असली या नकली की पहचान करना बहुत ही जरूरी हो गया है. आप आसान तरीकों से आधार कार्ड के असली व नकली की पहचान कर सकते हैं.

आधार कार्ड नंबर से कैसे करें जांच

आधार कार्ड के असली व नकली की पहचान करना बहुत ही जरूरी हो गया है. इसमें सबसे आधार कार्ड की हपचान करने का तरीका उसका 12 अंकों वाला यूनिक नंबर सत्यापित करना जरूरी है. वैसे भी हर असली आधार कार्ड नंबर यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है.

अगर आधार कार्ड नंबर सही और एक्टिव है तो वेरिफिकेशन के दौरान उससे जुड़ी कुछ बेसिक जानकारी जैसे जेंडर, उम्र और राज्य दिखाई देते हैं. वहीं, इससे यह पता चल जाता है कि Aadhaar नंबर सिस्टम में मौजूद है या नहीं. अगर नंबर फर्जी या निष्क्रिय है, तो सिस्टम उसकी पहचान नहीं कर पाएगा.

इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है. यहां आधार सत्यापन पर क्लिक करें और 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा भी दर्ज करना पड़ेगा. किसी वजह से अगर कार्ड नकली है तो सिस्टम में नंबर दिखाई नहीं देगा.

QR Code स्कैन करके असली नकली की करें पहचान

क्या आपको पता है कि प्रत्येक आधार कार्ड पर एक सिक्योर क्यूआर कोड दिया जाता है? इसमें डिजिटल रूप से सुरक्षित जानकारी स्टोर रहती है. यह नकली आधार पहचानने का सबसे सुरक्षित तरीका भी माना जाता है. इसमें क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूजर का नाम, फोटो, जन्मतिथि, जेंडर और पता जैसी जानकारी दिखाई देती है.

ऐसे में आधार क्यूआर स्कैनर ऐप (मोबाइल/डेस्कटॉप के लिए उपलब्ध) का इस्तेमाल कर क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ेगा. इसके साथ ही अगर स्कैन के बाद मिली जानकारी कार्ड पर छपी डिटेल्स से मेल नहीं खाती, तो आधार फर्जी या छेड़छाड़ किया हुआ होगा.

डिजिटल ऐप्स से भी करें पहचान

कुछ ऑफिशियल आधार कार्ड ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जो क्यूआर कोड स्कैन करके आधार कार्ड की जांच करने की सुविधा प्रदान करते हैं. इससे केवल फोटो कॉपी या प्रिंटेड कार्ड पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. ऐसे में डिजिटल वेरिफिकेशन से एडिट की गई फर्जी कॉपियों की पहचान करना काफी आसान हो जाता है.

किन संकेतों को कर सकते नजरअंदाज

भले ही मौजूदा समय में कई नकली आधार कार्ड काफी असली जैसे दिखते हैं लेकिन कुछ छोटी गलतियां उनकी पहचान बता सकती. ऐसी स्थिति में कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा. इनमें धुंधली प्रिंटिंग, QR Code का सही से न दिखना, स्पेलिंग की गलतियां, टेढ़ा या गलत अलाइनमेंट वाला टेक्स्ट, खराब क्वालिटी की फोटो, UIDAI लोगो की गलत जगह और अलग या असामान्य फॉन्ट.