EPFO Update: पीएफ कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट जारी, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, जानें

EPFO Updates: आपके घर में कोई शख्स पीएफ कर्मचारी (PF Employee) है तो फिर यह खबर काम की साबित होगी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए जरूरी सूचना जारी कर दी है. ईपीएफओ (EPFO) की ओर से जो भी सूचना जारी की गई है वो पीएफ कर्मचारियों (PF EMPLOYEE) के लिए बड़े ही काम की साबित होगी. इतना ही नहीं लिहाजा पीएफ खाते (PF
vipin kumar

EPFO Updates: आपके घर में कोई शख्स पीएफ कर्मचारी (PF Employee) है तो फिर यह खबर काम की साबित होगी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए जरूरी सूचना जारी कर दी है. ईपीएफओ (EPFO) की ओर से जो भी सूचना जारी की गई है वो पीएफ कर्मचारियों (PF EMPLOYEE) के लिए बड़े ही काम की साबित होगी.

इतना ही नहीं लिहाजा पीएफ खाते (PF ACCOUNT) की सुरक्षा को मद्दे नजर रखथे हुए ईपीएफओ ने यह बड़ा अपडेट साझा किया है. पीएफ खाते में जमा पड़ी आपकीसालों की कड़ी मेहनत कमाई को सुरक्षित रखने के लिए सूचना काफी महत्वपूर्ण साबित होगी. ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सभी सदस्यों से खाते में दिए गए मोबाइल नंबर जांचने की अपील कर दी है. इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं.

जानिए मोबाइल नंबर इतना जरूरी क्यों

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) की ओर से नए-नए नियम और कायदे बनाए जाते रहते हैं. ईपीएफओ की तरफ से कहा गय कि अगर किसी सदस्य के खाते में दर्ज किया गया मोबाइल नंबर उसका नहीं है, तो बिना समय गंवाए इसमें अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें.

इसके आगे कहा कि अगर संभव हो तो अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा. मोबाइल नंबर का इस्तेमाल पासवर्ड भूल जाने, पीएफ बैलेंस की जानकारी और कंपनी द्वारा योगदान भुगतान पर मैसेज प्राप्त करने के लिए किया जाता है. अगर आपके खाते में किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज है तो आपके खाते से जुड़ी सभी जानकारियां उस व्यक्ति के पास पहुंचती रहेंगी। ऐसे में आपके खाते के साथ छेड़छाड़ भी की जा सकती है.

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर कितना जरूरी

ईपीएफओ (EPFO) ने जानकारी में बताया कि ई-नॉमिनेशन और क्लेम फाइल करने के लिए सिर्फ आधार से लिंक मोबाइल नंबर ही महत्वपूर्ण काम आता है. आपके अकाउंट में आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है तो आप ई-नॉमिनेशन और क्लेम फाइल नहीं किया जा सकता है.

केवाईसी अपडेट करने के लिए भी आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर की ही जरूरत पड़ सकती है. केवाईसी अपडेट के लिए आने वाला ओटीपी सिर्फ आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होता है. ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को सलाह दी है कि अगर आपके पास एक से ज्यादा UAN हैं, तो पुराने UAN को मौजूदा UAN में ट्रांसफर करने के लिए तुरंत अप्लाई करना पड़ेगा.