Aadhaar Biometric Lock and Unlock: जानें कैसे करें अपने Fingerprint और Iris को लॉक, क्यों है जरूरी

आधार आज देश के सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक है। बैंकिंग, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और कई अन्य कामों में इसका उपयोग होता है। ऐसे में अगर आपके फिंगरप्रिंट या आइरिस का गलत इस्तेमाल हो जाए, तो परेशानी हो सकती है। इसी जोखिम को कम करने के लिए UIDAI ने नए आधार एप में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक फीचर दिया है। इसकी मदद से यूजर अपने आधार के बायोमेट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।