Mahindra Petrol SUVs: देश के एसयूवी सेगमेंट पर महिंद्रा (Mahindra) की काफी पकड़ है। कंपनी की इस सेगमेंट में कई एसयूवी मौजूद हैं। जिनकी हर महीनें हजारों यूनिट्स की बिक्री होती हैं। अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी पिछले महीनें यानी मई 2023 की सेल रिपोर्ट को जारी किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि डीजल इंजन के साथ ही पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी के8 बिक्री भी काफी बढ़ी है। इस रिपोर्ट में आज हम आपको महिंद्रा की टॉप 5 पेट्रोल इंजन वाली एसयूवी के बारे में बताएंगे।
Mahindra XUV300 एसयूवी
मई 2023 में बिक्री के मामले में Mahindra XUV300 पहले नंबर पर रही है। पिछले महीनें यानी मई 2023 में इस एसयूवी की कुल 2149 यूनिट्स को बेचा गया है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीनें यानी मई 2022 में अपनी इस एसयूवी की कुल 2397 यूनिट्स को सेल किया था। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी की इस एसयूवी की सेल में 10.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Mahindra XUV700 एसयूवी
मई 2023 में बिक्री के मामले में Mahindra XUV700 दूसरे नंबर पर रही है। पिछले महीनें यानी मई 2023 में इस एसयूवी की कुल 1506 यूनिट्स को बेचा गया है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीनें यानी मई 2022 में अपनी इस एसयूवी की कुल 887 यूनिट्स को सेल किया था। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी की इस एसयूवी की सेल में 69.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है।
Mahindra Thar एसयूवी
मई 2023 में बिक्री के मामले में Mahindra Thar तीसरे नंबर पर रही है। पिछले महीनें यानी मई 2023 में इस एसयूवी की कुल 1106 यूनिट्स को बेचा गया है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीनें यानी मई 2022 में अपनी इस एसयूवी की कुल 803 यूनिट्स को सेल किया था। इस हिसाब से देखा जाए तो कंपनी की इस एसयूवी की सेल में 37.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है।
Mahindra Scorpio एसयूवी
मई 2023 में बिक्री के मामले में Mahindra Scorpio चौथे नंबर पर रही है। पिछले महीनें यानी मई 2023 में इस एसयूवी की कुल 790 यूनिट्स को बेचा गया है। आपको बता दें कि महिंद्रा स्कार्पियो कंपनी की काफी पॉपुलर एसयूवी है। इसका डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक है। इसे खरीदने वालो की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अभी इसपर लंबी वेटिंग पीरियड चल रही है।
Mahindra KUV300 एसयूवी
मई 2023 में बिक्री के मामले में Mahindra KUV300 पांचवे नंबर पर रही है। हालांकि पिछले महीनें यानी मई 2023 में इस एसयूवी की एक भी यूनिट भारत में नहीं बिकी है। लेकिन कंपनी ने इसके कुल 202 यूनिट्स को बाहर एक्सपोर्ट किया है।