नई दिल्ली : अपनी अभिनय क्षमताओं के अलावा, एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) एक फैशनिस्टा के रूप में भी जानी जाती हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल उनके फैन्स के लिए एक ट्रीट है। वह अक्सर अपने फोटो शूट और छुट्टियों से अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस त्रिधा (Tridha Choudhury) अपने हॉट लुक से सभी को हैरान करने में कभी असफल नहीं होती हैं। एक बार फिर त्रिधा ने साबित कर दिया है कि वह अपने स्टाइल में किसी भी चीज में जान डाल सकती हैं।
दरअसल इन दिनों एक्ट्रेस का एक नया गाना रिलीज़ हुआ हैं। त्रिधा के गाने ‘धुंआ धुंआ’ ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। ”धुआँ धुआँ” ने रिलीज के साथ ही अच्छे खासे व्यूज लेना शुरू कर दिए हैं। इसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सॉन्ग के रिलीज़ के अभी 3 हफ्ते भी नहीं हुए है और ये लगभग 3 मिलियन व्यूज के पास पहुंच गया हैं।
उनके इस गाने पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। ज़ी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए गाने ”धुआँ धुआँ” को नकास अज़ीज़ ने गाया है। प्रणव वत्स ने इसे लिखा हैं। इसका म्यूजिक बनाया है विवियन रिचर्ड ने। गाने में आश्रम फेम त्रिधा चौधरी की अदाएं और डांस सभी का मन मोहन रहा हैं।
”धुआँ धुआँ” वीडियो अल्बम के निर्माता विनोद पालीवाल ,अनवर शेख और वृन्दा भंडारी है। वीडियो में आश्रम फेम बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिधा चौधरी के साथ प्रणव वत्स हैं। प्रणव व त्रिधा की इस जोड़ी को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
त्रिधा चौधरी के काम के बारे में बात करे तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वह एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित 2013 की बंगाली फिल्म मिशावर रावोशियो से अभिनय की शुरुआत की। उसी वर्ष, उन्होंने लोकप्रिय शो दहलीज के साथ टेलीविजन में कदम रखा। उन्हें हाल ही में बंदिश बैंडिट्स और आश्रम में देखा गया था।