Shubhi Sharma – Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत, हॉट और बोल्ड ड्रीम गर्ल यानी शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) इन दिनों लगातार खबरों में बनीं हुईं हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का गाना ‘हमसे बियाह कला एस करबू’ (Hamse Biyah Ka La Aish Karbu) यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। गाने में शुभी शर्मा और दिनेश लाल यादव सड़कों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
यूट्यूब पर 55,31,549 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना 29 नवंबर 2018 को रिलीज किया गया था। इस गाने को निरहुआ और शुभी के फैंस और यूट्यूब के दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नारंगी रंग की शर्ट और काली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि शुभी शर्मा ने आसमानी नीले रंग की सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई है।
भोजपुरी गाना ‘हमसे बियाह का ला ऐश कर्बू’ को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस गाने के वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 में आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा और दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के प्रोडूसर प्रवेश लाल यादव द्वारा किया गया है। निरहुआ के इस गाने को आजाद सिंह ने गाया है, जबकि संगीत है रजनीश मिश्रा का। गाने में आप जैसा की देख सकते हैं निरहुआ हर तरह से एक्ट्रेस को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, मगर शुभी शर्मा जरा भी निरहुआ को भाव नहीं देती हैं और बार – बार एक्टर की बेइज्जती कर देती हैं। लेकिन, फिर भी निरहुआ हिम्मत नहीं हारते हैं और ना ही बुरा मानते हैं। आये दिन यूट्यूब पर निरहुआ हिंदुस्तान 3 फिल्म के गाने वायरल होते ही रहते हैं।