CBSE 12th Board Result 2023 Declared: लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है।
छात्र इसे DigiLocker और UMANG ऐप के अलावा results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घर पर आराम से चेक कर सकते हैं। बोर्ड ये नतीजे आईवीआरएस और एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध करा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि टोटल 87.33% स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।
स्टूडेंट्स को रिजल्ट अपना चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा फरवरी, मार्च और अप्रैल में आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में 16,96,770 छात्र शामिल होने के योग्य थे। हालांकि, सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। ताजा अपडेट के लिए आप Timesbull. Com के साथ बने रहे।
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2023: लड़कियों ने मारी बाजी
लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.68 प्रतिशत है। जो लड़कों के 84.67 प्रतिशत से अधिक है। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 60 फीसदी है।
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2023 direct Link
सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2023 देखने के लिए CBSE Class 12 result 2023.
CBSE 12th Result 2023: मिनटों में ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: इसके बाद आपको होम पेज पर, ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अब आपके सामने लॉग इन पेज खुल जायेगा, जिसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: अब आपको कितने नंबर प्राप्त हुए हैं वो आपको स्क्रीन पर दिख जायेगा।
स्टेप 5: आप चाहें तो अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और फिर प्रिंट आउट भी निकल सकते हैं।
अगले साल की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से
सीबीएसई ने जानकारी दी है कि 2024 की 10वीं और 12वीं दोनों की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।