नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार हर समय सुर्खियों में रहता है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) और बहू ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता काफी मजबूत है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन की शादी को पूरे 16 साल हो चुके हैं और आज तक इस कपल के बीच जरा भी अनबन की कोई खबर सामने नहीं आई है। यह दोनों ही हर मौके पर हमेशा एक दूसरे के साथ हाथ से हाथ थामे हुए नजर आते हैं।
इस कपल की एक आराध्या नाम की बेटी भी है। आराध्या का जन्म शादी के करीब 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को हुआ था। लेकिन क्या आपको पता है कि अभिषेक बच्चन की शादी के वक्त जहान्वी कपूर(Janhvi Kapoor) नाम की अभिनेत्री और मॉडल ने दावा किया था कि अभिषेक बच्चन उनके पति हैं।
ऐश्वर्या राय उन्हें उनसे चुरा रही है। गौरतलब है कि अभिनेत्री जहान्वी कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 10 में काम किया था। लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। वहीं जब अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस के आरोपों से इनकार किया तो यह मामला खत्म होने की वजह और ज्यादा बढ़ गया। खबरों की मानें तो जहान्वी कपूर ने अभिषेक बच्चन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी।
लेकिन सबूतों के अभाव में अभिषेक बच्चन पर केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद जहान्वी कपूर ने अभिषेक बच्चन के घर के बाहर आकर अपनी कलाई काटने की कोशिश की थी। इसके पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
खबरों के मुताबिक जहान्वी कपूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें 10 हाहार का जुर्माना चुकाने के बाद रिहा कर दिया गया। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने 47 साल के हो चुके हैं और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन उनसे 2 साल बड़ी है जो कि 49 साल की हो चुकी है।