Maruti Swift: कुछ ही समय बाद भारत विश्व का सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बन जाएगा। इसमें बहुत बड़ा योगदान सेकंड हैंड कारों के बाजार का भी होने वाला है। भारत में दिनोंदिन सेकंड हैंड कारों की मांग बढ़ती जा रही है। डॉग पुरानी कारों को खरीदना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यहां पर मारुति सुजुकी की कारों मांग सबसे ज्यादा है।
मार्च 2023 में स्विफ्ट देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। इसकी कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होती है। लेकिन सेकंड हैंड मार्केट में आप इसे बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यहां आपको किसी भी प्रकार का टैक्स भी नहीं देना पड़ता है और डिलीवरी भी तुरंत मिल जाती है।
यह भी पढ़ें:-नए फीचर्स के साथ गर्दा उड़ाने आ रही है नई Mahindra Bolero, लुक देगा थार को टक्कर
यहां पर दी गई सभी कार आपको Maruti Suzuki True Value पर मिल रही है। यहां जाकर आपको सभी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप यहां से और भी कार खरीद सकते हैं। यहां मारुति की सर्टिफाइड कारें बिकती है जिसपर 6 महीने की वारंटी और फ्री सर्विसेज दी जाती है।
साल 2019 मॉडल मारुति स्विफ्ट को ₹580000 में बेचा जा रहा है। जोधपुर राजस्थान लोकेशन पर रजिस्टर यह कार 38490 किलोमीटर चल चुकी है। इसे इसके सेकंड ऑनर द्वारा बेचा जा रहा है।
वही आपको 2020 मॉडल मारुति स्विफ्ट भी देखने को मिल जाएगी। इसकी कीमत ₹5,30,000 रखी गई है। मेरठ उत्तर प्रदेश लोकेशन पर रजिस्टर यह कार पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसे अभी तक 38450 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:-देश की नंबर 1 SUV Hyundai Creta इतनी सस्ती, Tata Punch की लगेगी वाट
दूसरी 2020 मॉडल मारुति स्विफ्ट को ₹5,25,000 में बेचा जा रहा है. इसे गुना के लोकेशन पर रजिस्टर करवाया गया है। पेट्रोल इंजन के साथ आने वाला कार 1,37,712 किलोमीटर चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।
तीसरी मारुति स्विफ्ट 2020 मॉडल है। इसे यहां पर ₹4,99,000 में बेचा जा रहा है। इसे फरीदाबाद हरियाणा लोकेशन पर रजिस्टर करवाया गया है। पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली यह कार 12417 किलोमीटर चल चुकी है। यह भी एक फर्स्ट ओनर कार है।