नई दिल्ली: Milk Benefits: आज के समय में हेल्दी रहने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि ज्यादातर बीमारियां खराब लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों से होती है। वहीं अगर आप रात में दूध पीते है तो इससे आपको समस्या हो सकती है। हालांकि रात में दूध पीने की एक परंपरा चली आ रही है। लेकिन क्या आपको पता है ये आदतें आपको बीमार कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि क्यों आपको रात में सोने से पहले दूध नहीं पीना चाहिए।
रात में क्यों नहीं पीना चाहिए दूध?
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
1. लैक्टोज इनटॉलेरेंस
अगर आपको लैक्टोज इनटॉलेरेंस की प्रॉब्लम है यानी लैक्टोज चीजों को पचाने में समस्या होती है तो दूध पीने से आपको पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती है जैसे- पेट में दर्द, दस्त और गैस की समस्या तो आपको इसे पीने से बचना चाहिए।
2. शुगर स्पाइक
जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलेरेंस यानी कि दूध से एलर्जी होती है, उन लोगों को रात में दूध पीने से परहेज करना चाहिए। अगर आप दूध में चीनी मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
3. वेट गेन
कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि एक गिलास दूध में 120 कैलोरी होती है। सोने से पहले इसे पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। सोने से पहले ली गई ये किसी भी तरीके की कैलोरी को बर्न करना थोड़ा मुश्किल होता है। यही वजह है कि बढ़े हुए वजन से परेशान लोगों को रात में सोने से पहले दूध बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए।
4. इनडाइजेशन
रात को सोने से पहले दूध का सेवन करने से आपको पाचन संबंधी कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसा करने से आपको इनडाइजेशन यानी पाचन में समस्या हो सकती है। रात को दूध पीने के तुरंत बाद सोने से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) हो सकता है। जिससे आपको सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत भी हो सकती है।
दूध पीने का सही समय
दूध से होने वाली किसी भी दिक्कत से बचने के लिए आपको यह जानना बहुत जरूरी होता है कि दूध पीने का सही समय क्या है? नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, दूध पीने का सबसे अच्छा समय सोने से दो या तीन घंटे पहले का है। और कभी भी दूध पीने के तुरंत बाद न सोएं।