New Hero Passion Plus: हीरो भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है। भारत में ही हर महीने इसके लाखो बाइक्स बिक जाते हैं। कंपनी आज भी कंप्यूटर सेगमेंट में अपनी सबसे ज्यादा बाइक बेचती है। वही Hero Splendor Plus, Hero HF Deluxe और Hero Passion Pro कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक्स में से एक है। अब हीरो अपनी नई 100 सीसी की Passion Plus लॉन्च करने वाली है।
उनका मुकाबला नई लांच हुई Honda Shine 100 से होने वाला है। होंडा के नए फैसले के कारण हीरो ने भी अब अपनी नई बाइक लांच करने का फैंसला लिया है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी नई बाइक की पूरी डिटेल देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:-स्पोर्ट्स सेगमेंट में KTM से टक्कर लेती है Suzuki Gixxer, मिलते है कम पैसे में ज्यादा फीचर्स
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि Hero Passion Plus के नाम से पहले बाइक बेची जाती थी। लेकिन साल 2019 में से बंद कर दिया गया था। फिलहाल इसके लाइनअप को बढ़ाते हुए हीरो पैशन प्रो को लॉन्च किया गया था। अभी इसमें 110 सीसी का इंजन मिलता है। लेकिन अब मार्केट में 100 सीसी की बाइक्स काफी पॉपुलर हो रही है। यही कारण है कि हीरो भी इस सेगमेंट में एक नया विकल्प पेश करना चाहती है। अभी फिलहाल इस सेगमेंट में हीरो के तीन मॉडल बिकते हैं। इसमें Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe भी शामिल है। हालांकि इनका लुक लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाता है।
यह भी पढ़ें:-नई Maruti Alto का लुक दे रहा स्विफ्ट को टक्कर, फीचर्स में भी मिलेंगे कई अपग्रेड
यह हीरो की एक स्टाइलिश बाइक होने वाली है। इसमें आपको स्प्लेंडर वाला 97.2 सीसी का इंजन मिलेगा जो मैक्सिमम 7.9 बीएचपी का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें कई एडवांस फीचर भी दिए जाएंगे। संभावना है कि इसमें Splendor XTec वाले सभी फीचर मिलेंगे। इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी डिस्प्ले और एनालॉग स्पीडोमीटर दिया जाएगा।
इसके डिस्प्ले पर आपको बाइक से जुड़ी सभी इंफॉर्मेशन दिख जाएगी। इसमें हीरो का i3s स्टार्ट स्टॉप वाली तकनीक भी दिया जाएगा जो इसकी फ्यूल इकोनामी को काफी बढ़ा देगा। अभी बताई जा रही है कि यह बाइक 60 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है।