Tata Altroz CNG: देश में पहली बार Tata Altroz CNG को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। अब जाकर इसे लांच कर दिया गया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। बाजार में इस प्रीमियम सीएनजी हैचबैक का मुकाबला सिर्फ Maruti Baleno CNG से होने वाला है। इसके अलावा Toyota Glanza CNG भी इससे टक्कर लेगी। लेकिन अल्टरोज सीएनजी में ऐसे 5 फीचर्स है जो इसे बलेनो सीएनजी से बेहतर बनाते हैं। आज हम इन्हीं के बारे में जानेंगे।
यह भी पढ़ें:-Mini SUV का दर्जा लिए यह कार कर रही कमाल, कीमत भी है इतनी कम
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Twin Cylinder Setup
Maruti Baleno CNG के बूट में सीएनजी सिलेंडर को लगाया गया है। इस कारण से इसका बूट स्पेस बहुत ही कम हो जाता है। लेकिन नई Altroz CNG में बूट के नीचे 2 सिलेंडर को फिट किया गया है। यह पहली बार है जब देश के किसी सीएनजी कार में इस तरह का ट्विन सिलेंडर सेटअप देखने को मिल रहा है। इसके कारण कार के अंदर का बूट स्पेस की बना रहता है।
Direct Start का फीचर
अगर आपको नहीं पता तो आपको बता दें कि Baleno और Glanza सहित अन्य सीएनजी कारों को सबसे पहले पेट्रोल मोड में स्टार्ट किया जाता है। बाद में इन्हें सीएनजी मोड पर स्विच कर आप इसे ड्राइव कर सकते हैं। लेकिन टाटा के इस नए सीएनजी मॉडल को सीएनजी मोड में भी स्टार्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-छोटी बजट में आती है ये 5 Cruiser Bikes, Royal Enfield की ये बाइक शामिल
Rain Sensing Wiper
वैसे तो यह फीचर बहुत ही आम है। लेकिन बलेनो सीएनजी में रेन सेंसिंग वाइपर नहीं मिलता है। वहीं टाटा अल्टरोज सीएनजी के टॉप वैरियंट में यह फीचर दिया गया है।
Sunroof का मजा
आज के युवाओं के लिए यह बेहद ही खुश करने वाली खबर है। नई Tata Altroz CNG में सनरूफ दिया जाएगा। नई लांच हुई टीचर में देखा जा सकता है कि इस हैचबैक में सनरूफ भी है। वही बलेनो सीएनजी में सनरूफ नहीं मिलता है।
Cruiz Control
क्रूज कंट्रोल की जरूरत उन लोगों को ज्यादा पड़ती है जो हाइवे पर ड्राइव करते हैं। लेकिन बलेनो सीएनजी में यह फीचर नहीं मिलता है। इसलिए अगर आप भी क्रूज कंट्रोल का फायदा उठाना चाहते हैं टाटा अल्ट्रोज सीएनजी अच्छा विकल्प होगा।