Tata Blackbird Details: कुछ समय पहले तक टाटा ब्लैकबर्ड का नाम काफी सुर्खियों में था। लेकिन धीरे-धीरे अब लोग इसे भूलते जा रहे हैं। मीडिया ने कई बार कहा कि यह एसयूवी बहुत ही जल्द लांच होने वाली है और इसका नाम ब्लैकबर्ड हो सकता है। इसीलिए कई लोग इसे खरीदने की आस में बैठे हुए थे। बाजार में यह Hyundai Creta के साथ मुकाबला करने वाली थी। लेकिन बता दे कि अब टाटा ब्लैकबर्ड नहीं आने वाली है।
इसे कंपनी द्वारा रोक दिया गया है। आपको बता दें कि टाटा चीन की कंपनी Chery के साथ पार्टनरशिप की योजना बना रही थी। इसी पार्टनरशिप के जरिए उनकी एक गाड़ी को Tata Blackbird के नाम से भारत में बेचा जाने वाला था। लेकिन भारत चीन के बीच बढ़े तनाव के कारण टाटा ने यह पार्टनरशिप बीच में ही ड्रॉप कर दिया। यही कारण है कि ब्लैकबोर्ड एसयूवी को वापस नहीं लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-भारतीय कंपनी ने दिखाया दम, 7 सीटर की कीमत में लॉन्च किया 10 सीटर MPV
लेकिन टाटा बहुत जल्द ही इस सेगमेंट में एक नई एसयूवी लाने वाली है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। इसे Nexon के X1 प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। यह भी एक कूपे स्टाइल एसयूवी होने वाली है। इसके लिए कंपनी अपने इस प्लेटफार्म को अपग्रेड करेगी। कुछ समय पहले ही Tata Curv इलेक्ट्रिक को लोगों के बीच पेश किया गया था। अब खबर आ रही है कि इसका ICE मॉडल भी लॉन्च होगा। इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलने वाला है। इसका लुक बहुत ही हद तक Tata Curvv Electric की तरह ही होने वाला है।
यह भी पढ़ें:-लॉन्च होने के साथ मार्केट में मचाया भौकाल, जानें आपको कब मिलेगी Mahindra XUV400 EV
Tata Curvv में दो इंजन ऑप्शंस मिलेंगे। इसमें पहला 1.2 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन होगा और दूसरा 1.5 लीटर का पेट्रोल पेट्रोल इंजन होने वाला है। इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है जो 1.5 लीटर का होगा। इसकी कीमत ₹12 लाख से शुरू होकर ₹22 लाख तक जाएगी। कंपनी पहले इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लांच करेगी। इसके बाद इसके ICE मॉडल को लाया जाएगा। इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा दिया जाएगा।