DA Hike News 2026: अगर आप या फिर आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है बता दें इस समय मीडिया में खबर आ रही हैं कि केंद्र सरकार के जरिए होली से पहले, यानी मार्च 2026 से पहले, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी-जून 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
बहरहाल, पिछले पांच सालों के ट्रेंड नजर डालें तो होली से पहले DA बढ़ाने का ऐलान आमतौर पर नहीं होता है। खासकर जब त्योहार मार्च की शुरुआत में आता है। इस समय केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 58 फीसदी तक DA का लाभ मिल रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार डीए को बढ़ाकर 60% किया जाएगा। ये बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।
होली और दिवाली पर DA की घोषणा
बता दें पिछले पांच सालों में देखा गया है कि सरकार के द्वारा ज्यादातर बार दिवाली से पहले DA में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन होली से पहले यह ट्रेंड नहीं देखा गया है। 2024 में एक अपवाद था, जब 7 मार्च को होली से पहले DA में इजाफे को लेकर घोषित किया गया था, लेकिन सामान्य तौर पर यह घोषणा मार्च के आखिर तक होती रही है।
7वें पे कमीशन के बाद पहली बढ़ोतरी
यह जनवरी-जून 2026 का DA रिविजन खास है, क्योंकि यह 7वें पे कमीशन की समाप्ति के बाद पहली बार होगा। 8वां पे कमीशन अब कार्यरत है और अगले साल मार्च-अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है।
हालांकि, इस रिपोर्ट के लागू होने में समय लग सकता है, और इसे लागू करने के लिए कर्मचारियों को 2027 के अंत तक या 2028 की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं आगामी DA बढ़ोतरी को लेकर सरकार की ओर से कोई भी जल्दबाजी नहीं दिख रही है, और समय ही बताएगा कि होली से पहले इसे लागू किया जाता है या नहीं।









