Tata Nexon Facelift: Tata एसयूवी सेगमेंट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसकी शुरुआत Tata Nexon से हुई थी। इसके लॉन्च के बाद से ही कंपनी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अब इसके नए फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की बात कही जा रही है।
इसके नए वैरीअंट को जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। इसके डिजाइन में थोड़े बहुत से बदलाव किए गए हैं। लेकिन इसके फीचर्स और इंटीरियर को बदला गया है। इसे इसी साल के फेस्टिवल सीजन में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका मुकाबला अपने सेगमेंट की Maruti Brezza, Hyundai Creta, Kia Sonet जैसे एसयूवी से होगा।
यह भी पढ़ें:-खरीदने से पहले जाने Hyundai Verna की ये खास बातें, नहीं मिलता है ये खास फीचर
इंटीरियर की मिली झलक
नई टाटा नेक्सन एक्सयूवी की तस्वीरें हाल ही लीक हुई है। इसमें इसका इंटीरियर देखा जा सकता है। यह दिखने में Tata Curvv भी की तरह लगता है। हालांकि इसे ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। यहां इसे काफी लोगों ने पसंद किया था। नई टाटा Nexon में LED DRL के साथ LED स्ट्रिप हेडलैंप सेटअप दिया गया है। इसके ग्रिल के डिजाइन को भी बदला गया है। हालांकि इसका प्रोफाइल पहले की तरह ही होने वाला है। इसमें एलॉय व्हील दिए जाएंगे वही इसके एलईडी सेटअप और बंपर को भी बदला जाएगा।
यह भी पढ़ें:-14 हजार में खरीदें Hero की Hf Deluxe, माइलेज और फीचर्स देख मची लूट
टाटा नेक्सन के फेसलिफ्ट में ड्यूल टोन इंटीरियर मिलने वाला है। हाल ही में इसका स्पाई शॉट लीक हुआ है, जिसमे इसके अंदर के फीचर को देखा जा सकता है इसमें उसको की स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ा सा सनरूफ मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।
इसके अलावा इसमें पहले की तरह वेंटिलेटेड सीट्स भी दिए गए हैं। नई Tata Nexon में ADAS का फीचर भी जोड़ा जा सकता है। नई लांच हुई Tata Harrier और Safari में भी ADAS तकनीक देखने को मिलता है। अगर इसमें यह फीचर मिला तो यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी हुई होगी। इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्जड पैट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलेगा। यह इंजन 125 बीएचपी का पावर और 225 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।