Pawan Singh – Kajal Raghwani Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। पवन सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। पवन सिंह का एक बेहद ही रोमांटिक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘तेरा चेहरा’ (Tera Chehra) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचाये हुए है। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने में काजल राघवानी ब्लू कलर की आउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी के साथ ताबड़तोड़ ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। गाने में पवन सिंह भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
यह गाना फिल्म बॉस का है। इस फिल्म में पवन सिंह, महेशमंजरेकर, कजल राघवानी, चाँदनी सिंघ, संजय वर्मा, अमित शुक्ल मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को खुद पवन सिंह ने Khusboo Jain के साथ मिलकर गाया है, जबकि सॉन्ग के बोल Shyam Dehati ने लिखें हैंऔर संगीत Om Jha ने दिया है।
फिल्म के प्रोडूसर Prem Rai जी हैं। फिल्म के निदेशक Arvind Chaube हैं। पवन सिंह के इस गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल 17 मार्च 2022 को रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 4,456,758 से अधिक बार देखा जा चुका है।
भोजपुरी दर्शकों द्वारा काजल राघवानी और पवन सिंह की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। दोनों ने भोजपुरी इंडस्टी को कई हिट फिल्में भी दी हैं। दोनों का गाना ‘Chhalakata Hamro Jawaniya’ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी के बीच काफी बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली थी।