Upcoming Honda SUV: होंडा जनवरी 2023 में अपनी मिडसाइज एसयूवी का टीजर जारी किया था। इस एसयूवी को भारत में लॉन्च किए जाने का इंतजार किया जा रहा है। इस साल इसे यहां लांच किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Tata Nexon से होने वाला है। इसके अलावा भी इस सेगमेंट में यह Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Hyryder, VW Tiaguan और Skoda Kusaq जैसी एसयूवी से भिड़ेगी।
यह भी पढ़ें:-देश में भूचाल लाने आ रही है ये 5 कारें, Honda लाएगी अपनी नई दमदार SUV
मीडिया में अनऑफिशियल जानकारियां काफी ज्यादा प्रकाशित की जा रही है। इसकी मानें तो आने वाली होंडा एसयूवी नाम एलिवेट होने वाला है। इस कंपनी में हाल ही में इस नाम को भारत में रजिस्टर करवाया है। फिलहाल कंपनी ने इस पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे होंडा सिटी के प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है।
इसकी लंबाई तकरीबन 4.2 मीटर की होने वाली है। टीजर में दिख रही इमेज की माने तो इसमें ग्लोबलिस्ट सीआरसी और एचआरवी वाले स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए जाएंगे। फ्रंट फेस पर सिग्नेचर लोगों के साथ मल्टीप्लेट ग्रिल और एलइडी डीआरएल लगाया गया है। इसमें सर्कुलर फॉग लैंप और चंकी स्लाइडिंग के साथ प्लेयर व्हील आर्च मिलने वाला है। यह एक कूपे स्टाइल एसयूवी होगी।
यह भी पढ़ें:-Honda की सबसे धांसू बाइक, बजट में Royal Enfield वाले फीचर्स
इसके केबिन को काफी लग्जरियस बनाया जाएगा। कंपनी का प्लान है कि इसमें Accord और Civic जैसे एलिमेंट्स को शामिल किया गए है। इसमें टच स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी इनके जैसा दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयर बैग्स, हिल होल्ड एसिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।