TVS Raider: भारत में लोग अब दमदार बाइक्स खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि 125 सीसी सेगमेंट की बाइक काफी ज्यादा बिक रही है। Honda Shine, Bajaj Pulsar और TVS Apache के बाद इसमें TVS Raider का नाम भी जुड़ गया है। स्पोर्टी लुक और जबरदस्त फीचर्स के साथ आए यह बाइक युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इसे अपडेट किया है। उसके बाद इसकी परफॉर्मेंस और ज्यादा बेहतरीन हो गई है। अब कंपनी को उम्मीद है कि उनकी बिक्री आसमान छुएगी।
यह भी पढ़ें:-आ गया Maruti Fronx का दुश्मन, Toyota लाएगी फीचर्स से भरी यह सस्ती SUV
आपको बता दें कि बिक्री के मामले में Hero आज भी नंबर वन कंपनी बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर Honda है और तीसरे नंबर पर TVS आती है। टीवीएस के ज्यादातर बाइक्स जनवरी महीने से काफी अच्छा बिक रही हैं। वही TVS Raider दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। इसके तीन वेरिएंट्स उपलब्ध है जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
पिछले महीने TVS Raider पर 27233 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जो 2022 के मुकाबले काफी ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जनवरी 2022 में इसकी सिर्फ 11377 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। स्पाइक नेक्स्ट 40 परसेंट का ग्रोथ हासिल किया है।
यह भी पढ़ें:-Electric अवतार में आएगी TVS Jupiter, Honda Activa से पहले लेगी एंट्री
टीवीएस रेडियम 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कोल्ड थ्री वॉल्व फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता हैं। यह इंजन में 11 पीस का पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वही कंपनी का दावा है कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 67 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। बात कर इसके फीचर्स की तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेवीगेशन, वॉइस कमांड, कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल दिए गए है।
इसमें दो राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसके तीन वेरिएंट्स मौजूद है जिसमें इसके ड्रम वैरीअंट की कीमत ₹50973, फ्रंट डिस्क वेरिएंट की कीमत ₹93489 और Smart Xonnect की कीमत ₹99990 का शोरूम है। ऑन रोड इनकी कीमत शहर के हिसाब से बदल सकती है।