Khesari Lal Yadav – Kajal Raghwani Romance Video: भोजपुरी गानों को यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी दर्शकों द्वारा खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। जब भी खेसारी लाल और काजल राघवानी के साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने एक साथ मिलकर को सुपरहिट गाने दिए हैं।
इसी बीच वर्ल्ड फेमस सॉन्ग भोजपुरी गाना ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा 2’ (Chhalakata Hamro Jawaniya 2) एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल के चाहने वाले वालों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को दर्शक बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। गाने में खेसारी और काजल की हॉट केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है। गाने में काजल राघवानी बेहद खूसबूरत और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा 2’ को Yashi Music भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 188,805,424 व्यूज मिल चुके हैं।
व्यूज से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने का क्रेज लोगों के बीच कितना अधिक है। आपको याद दिला दें कि इस गाने के पहले वर्जन में पवन सिंह और काजल राघवानी धमाल मचाते हुए नजर आये थे। गाने में काजल राघवानी ब्लैक, ब्लू और रेड आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।