Nirahua -Yamini Singh Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। दिनेश लाल यादव के चाहने वाले उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते रहते हैं। भोजपुरी दर्शक से निरहुआ को खूब प्यार भी मिलता है, तभी तो दिनेश लाल यादव के गाने को वायरल होने में जरा भी समय नहीं लगता है।
ये तो हर किसी को पता है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ की जोड़ी को इंडस्ट्री में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। लोग इस जोड़ी के दीवाने हैं। लेकिन, फिलहाल निरहुआ और यामिनी सिंह (Yamini Singh) का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसे दर्शकों द्वारा खुद पसंद किया जा रहा है।
https://youtu.be/bO-O098x4Wo
यामिनी सिंह और निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘जवानिया भईल उड़नबाज’ (Jaawaniya Bhail Udanbaaz) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में एक्ट्रेस यामिनी सिंह वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और यामिनी की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है। निरहुआ और यामिनी सिंह का गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=SGCesBoVHuI
आपको बता दें कि इस गाने को मोहन राठौर और प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि संतोष पुरी ने इसे लिखा है और म्यूजिक से सजाया है मधुकर आनंद ने। निरहुआ के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 7,069,239 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म LALLU KI LAILA का है।
https://www.youtube.com/watch?v=u3B6D9UPKAk
https://www.youtube.com/watch?v=1y1L7ZpGrC4
फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस, बीआईबी बिजेंदर सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्हा, देव सिंह, इमरोज अख्तर (मुन्ना) अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं।